Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अमेरिका में फिर से डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश, चलाई गई गोलियां

Follow

Published on: 16-09-2024

अब से कुछ ही दिनों बाद अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाएंगे। हालांकि, इस बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के करीब एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। अमेरिका की खुफिया सेवा ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह के आखिर में वेस्ट कोस्ट के दौरे से फ्लोरिडा लौटे थे। यहीं पर ये घटना हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित

डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी है कि पूर्व राष्ट्रपति पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। FBI ने भी जानकारी दी है कि ट्रम्प पर उनके फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में स्पष्ट हत्या का प्रयास किया गया था।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सुबह का समय गोल्फ खेलकर बिताते हैं और दोपहर का भोजन ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब वेस्ट पाम बीच में करते हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलियां ट्रंप के वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स के पास चलाई गई थीं या मैदान में।

कमला हैरिस ने दिया बयान

ट्रंप के करीब हुए हमले को लेकर डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का भी जवाब सामने आया है। कमला ने कहा कि उन्हें फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है। उन्हें खुशी है कि ट्रंप सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं।

पहले भी हो चुका हमला

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क