Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में मनाया गया हिंदी दिवस एवं प्राथमिक उपचार दिवस

Published on: 14-09-2024

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में हिंदी दिवस व साथ ही विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की श्रृंखला में शिक्षक आदित्य मौर्य द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया तथा छात्र राजवीर सिंह द्वारा हिंदी के महत्व को बताया गया। शिक्षा, वैभवी, तेजस्वी छात्राओ द्वारा दोहे प्रस्तुत किए गये।

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 14 सितंबर को देश हिंदी दिवस मना रहा है दरअसल 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था ऐसे में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह दिन हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाना तय किया।

14 सितंबर 1953 को पहला आधिकारिक हिंदी दिवस मनाया गया|आज का दिन पूरे देश को एक रखने वाली भाषा हिंदी को समर्पित है सांस्कृतिक विविधताओं से भरे देश भारत में हिंदी दिवस के दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव व समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क