Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

थाना प्रभारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सुनी जन समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

Published on: 30-08-2024

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले त्योहार को देखते हुए दिन गुरुवार को थाना सरोजनीनगर प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने गौरी बाजार के सर्राफा व्यापारियों के साथ सुंदर ज्वैलर्स के यहां बैठक कर सर्राफा व्यापारियों की समस्याएं सुनी और आवश्यक निर्देश दिए।

इस बैठक में सभी सर्राफा व्यापारी एकत्रित हुए बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आने वाले त्योहार पर चर्चा की और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देश भी जारी किया । इस मौके पर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने स्थानीय सर्राफा व्यापारियों को निर्देश दिया कि सभी सर्राफा व्यापारी अपनी अपनी दुकानों पर एक-एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं।

थाना प्रभारी ने सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा कई सुझाव दिए। इसी क्रम में प्रभारी ने बताया कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे यदि अज्ञात खबर तो कृपया स्थानीय थाना सरोजनी नगर से संपर्क करे और जानकारी दे, पुलिस आवश्यक कार्यवाही करेगी और आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी अपील की।

इस अवसर पर साइबर ठगी से भी बचने के लिए उपस्थित लोगो को दी गईं जानकारी , आखिर कैसे साइबर ठगी होने से बचा जाए।आपके आसपास यदि किसी अज्ञात लोगो की सूचना मिलती है या कोई काल आती है तो सावधान रहे, न ही वीडियो काल करे, और न ही मोबाइल पर बात करें। इससे संबंधित स्थानीय थाना को तत्काल सूचित करे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क