Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शराबियों का तांडव! बीच रोड पर खड़ी की बाइक, मना करने पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Published on: 24-08-2024

महराजगंज,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया जब बुलेट सवार दो लोगों का नैय्या नाला की पुलिया पर बैठे शराबियों ने बीच रास्ते पर अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता अवरोध कर दिया। जब बुलेट सवारों ने शराबियों से रास्ते से गाड़ी हटाने की बात कही तो शराबी झगड़े पर अमादा हो गए और बुलेट सवारों को गालियां देते हुए जमकर मारा पीटा जिससे दोनों बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जानकारी कोतवाली को दी गई मामले को संज्ञान लेकर आनन फानन मय पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने एक हमलावर को अंडर कस्टडी लेकर थाने ले आए और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपको बतादें कि घटना गुरुवार देर शाम की है कोतवाली क्षेत्र के जमुरावा गांव के रहने वाले शशिकांत मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा व राम जी मिश्रा पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा अपनी बुआ के घर दयालगंज पोखरा से बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर जमुरावां आ रहे थे, तभी आंवडीह जाने वाली सड़क पर गऊघाट नैय्या के पुल पर दो शराबी प्लास्टिक के गिलास में दारू का पैग बनाकर पी रहे थे और अपनी मोटरसाइकिल बीच रोड पर खड़ी किए हुए थे।

दोनों बुलेट सवार ने जब बीच रोड से मोटरसाइकिल हटाने की बात कही तो दोनों नशेड़ी झगड़े पर आमादा हो गए और गालियां देते हुए नशे की हालत में लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया जिसमें दोनों बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गए किंतु इससे पहले एक बुलेट सवार ने घटना की जानकारी गांव के व्यक्ति को दे दी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच रहे बड़ी तादाद में ग्रामीणों को देख दोनों शराबी हमलावर मौके से भाग निकले किंतु रास्ते में आ रही पुलिस की गाड़ी ने एक हमलावर को दबोच लिया और अपने साथ थाने ले आई।

मामले में राम जी मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों रंजीत कुमार उर्फ पुत्ती पुत्र केदार यादव और मुकेश पुत्र हरिश्चंद्र गोस्वामी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट@पवन कुमार

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क