Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्कूटर इंडिया कॉलोनी में समस्याओं का अंबार, नही हो रही सुनवाई

Published on: 24-08-2024
  • वर्षों से सड़के ध्वस्त ,नाली में गंदगी आदि समस्याओं से जनता त्रस्त, नगर निगम अधिकारी मस्त
  • सीवर लाइन को जोड़ा, हाइवे नाला ओवरफ्लो से कॉलोनी में गंदा पानी वापसी, जगह-जगह पर भरा हुआ है गंदा पानी- कॉलोनी निवासी
  • कई हफ्तों से कूड़ा उठाने वाले नहीं आ रहे हैं , जिस वजह से फैल रही है गंदगी

सरोजनीनगर, लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार जहां राजधानी लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने पर तेजी से कार्य कर रही है। वही अभी भी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के अंतर्गत दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर शेखर आजाद नगर कॉलोनी ,कृष्णा लोक कॉलोनी पेज में नालियां गंदगी से भारी पड़ी है। सफाई कर्मी समय पर सफाई करने नहीं आते हैं और कूड़े उठाने वाले समय पर कूड़ा नहीं उठाते हैं।

पीएनसी द्वारा बनाए हुए नल का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में घुस रहा है। सड़को पर गन्दगी फैल रही है जिससे कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी बारिश इतनी नहीं हो रही तो यह हाल है। आखिर शासन प्रशासन कब जागेगा ? कई वर्षों से सड़क गंदगी आदि समस्याओं से जनता त्रस्त है, जिसका कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ और इस समय पीएनसी कंपनी द्वारा किए जा रहे गैर जिम्मेदार तरीके से निर्माण कार्य की वजह से कॉलोनी के वासियों में काफी रोष व्याप्त है।

क्षेत्रों में नया नाला बनने के उपरांत सीवर लाइन से जोड़ा गया इसके प्रांत पानी ओवरफ्लो होकर वापसी कर रहा है। जिसकी वजह से कालोनी स्थानीय नागरिकों में काफी रोष है। नगर निगम की घोर लापरवाही के चलते आज तक कोई भी समस्या के समाधान हेतु शासन प्रशासन के द्वारा समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय नागरिकों डीबी सिंह, राजेश भट्ट,विनोद शर्मा,वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, विजय सिंह,जीतेन्द्र सिंह बब्लू, अनवर अहमद, विजय पांड-अनूप सैनी, राजन प्रताप सिंह, दिनेश कुमार वर्मा.जीतेन्द्र शर्मा अमित शर्मा, पीयूष गुप्ता का कहना है कि अबकी बार काम नहीं तो वोट नहीं।

इससे साफ मालूम चलता है कि नगर निगम के अधिकारी कितने बेपरवाह है। यह सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर लगे हुए हैं । कूड़ा सफाई कर्मी ठेकेदार मिलकर आम जनमानस की समस्याओं पर ध्यान न देकर अपनी कमाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क