Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, जनसमस्याओं से कराया अवगत

Published on: 22-08-2024
  • मुख्यमंत्री योगी को एंटी वाटर लॉगिंग समस्या, त्वरित एवं स्थाई समाधान निकालने की दी जानकारी

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की जन आकांक्षाओं के केंद्र बिंदु, राष्ट्रसेवा के पुनीत पथ पर अविरल गतिमान, दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर उनका आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान स्नेहिल भेंट की और डॉ राजेश्वर सिंह ने श्रद्धेय मुख्यमंत्री को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही पत्र सौंपकर सरोजनीनगर व सम्पूर्ण लखनऊ की प्रमुख समस्या जलभराव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति के गठन का अनुरोध किया, जो एंटी वाटर लॉगिंग बनाकर समस्या का प्रभावी, त्वरित एवं स्थाई समाधान निकाल सके।

प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किए जाने वाले तहसील दिवस के आयोजन को सीसीटीवी CCTV की लाइव निगरानी से जोड़कर उसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी, मंडलायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी वा मंत्री स्तर पर कराये जाने एवं मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र से संबंधित मुख्यमंत्री योगी जी को सुझाव दिया है, यदि वे स्वयं अपनी सुविधानुसार लाइव मॉनिटरिंग से जुड़ेंगे तो परिणाम की गुणवत्ता में आशातीत वृद्धि संभावित है।

उत्तर प्रदेश में संचालित ऑनलाइन शिकायत निवारण एकीकृत (IGRS) प्रणाली जनसुनवाई, जन सामान्य के हितार्थ उत्कृष्टतम पहल है। मुख्यमंत्री जी से प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर निस्तारित दर्शाए जा रहे 100 क्रमरहित प्रकरणों के निस्तारण का परीक्षण करवाकर समाधान की गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाए जाने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री योगी जी ने सभी अनुरोधों पर सहर्ष सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया, अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका ह्रदय से धन्यवाद वा आभार किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क