Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के अभियान के तहत 13 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला

Published on: 18-08-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के नमूनों की सैम्पलिंग नियामनुसार कराई जाए।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर गुणवत्ता तथा शुद्धता बनाये रखने के लिए चलाये जा रहे गहन अभियान को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम के लिए कड़े उपाये किये जाए। इसके लिए पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उसे और तेज किया जाए।

प्रतिदिन अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जाए तथा जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य न हों एवं विश्लेषण योग्य भी न हो उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वाे के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के प्रति आम जनमानस भी जागरूकता का परिचय दें तथा किसी भी स्थान पर यदि कोई निम्न स्तर की खाद्य पदार्थ मिलता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रायबरेली ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जनपद में दो खाद्य सचल दलों का गठन किया गया है। जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न खाद्य पदार्थों यथा खोया, बूंदी का लड्डू, कलाकंद, पनीर आदि के कुल 13 नमूने संग्रहीत कर जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य कारोबारकर्ताओं का हिदायत दी जा रही है कि किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थाे का कय-विक्रय न करें तथा आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये अन्यथा की दशा में कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क