Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रामपुर में एक बार फिर से गरजा आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर योगी का बुलडोजर

Published on: 10-07-2024
  • सपा आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर तैनात रहा पुलिस बल

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर सपा नेता आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर मंगलवार की सुबह योगी का बुलडोजर गरजा। प्रशासन ने रिसोर्ट के कुछ हिस्से में ली गई सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है। जबकि सुरक्षा के लिहाज से काफी पुलिस बल तैनात रहा। हमसफर रिसोर्ट पर बुलडोजर गरजने के दौरान सपा नेता भी पहुंचे।

बता दें कि सपा शासन काल में आजम खां ने मंत्री रहते हुए हमसफर रिसोर्ट का निर्माण कराया था, जोकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के नाम है। कुछ दिनों पहले ही शहर विधायक आकाश सक्सेना ने एसडीएम मोनिका सिंह से शिकायत करते हुए कहा था कि हमसफर रिसोर्ट में कुछ सरकारी जमीन है। लेकिन, उसके बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसके बाद मंगलवार की सुबह हम सफर रिसोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और राजस्व में दर्ज खाद के गड्ढों की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया।

इस दौरान सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आसिम राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान और फरहान खां पहुंचे। प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है। बताया कि तजीन फात्मा पत्नी आजम खां को नोटिस दिया गया जिसमें हमसफर रिसोर्ट में 0.038 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पांच जुलाई को नोटिस तजीन फात्मा को रिसीव किया है। जोकि डाक द्वारा आया है उसके हिसाब से सात दिन का समय दिया गया था।

पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा ने कहा कि सात दिन का वक्त मिला है सामान हटा लेंगे। लेकिन, प्रशासन ने 29 जून से समय सीमा शुरू कर दी। क्योंकि 29 जून को नोटिस जारी हुआ है। प्रशासन ने हमसफर में तोड़ने के लिए कोई निशान नहीं लगाए और इमारत और दीवार को तोड़ दिया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क