Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

साईकिल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, डॉ. राजेश्वर सिंह गहलवारा के बोर्ड परीक्षा मेधावियों को साईकिल देकर किया सम्मानित

Published on: 10-06-2024

गहलवारा में स्थापित हुआ 129वां बॉयज और 17वां गर्ल्स यूथ क्लब, सरोजनीनगर विधायक ने बांटी स्पोर्ट्स किट

शकील अहमद

लखनऊ। जनसंपर्क से जनसंवाद और जनसंवाद से जनसमस्याओं का समाधान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा का यही अनूठा तरीका उन्हें अलग बनाता है। विधायक द्वारा प्रत्येक रविवार को आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाता है। रविवार को सरोजनीनगर की समस्याओं के समाधान के सतत क्रम में ग्राम पंचायत गहलवारा में 75वां ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान विधायक की टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सड़क, बिजली, राशन, सोलर लाइट जैसी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। विधायक की टीम द्वारा गाँव में सड़क, नाली जैसी सार्वजानिक समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

साथ ही गाँव की शान पहल के अंतर्गत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले गहलवारा गाँव के 2 मेधावियों नितिन कुमार (72.5%), सानिया (69.6%) तथा हाई स्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले मेधावियों प्रीती (66.6%) व अमन कुमार (64.4%) को साईकिल, दीवार घड़ी एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को संगठित कर प्रगति के अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर यूथ क्लब गठित किये जा रहे हैं।रविवार को गहलवारा में 129 वें बॉयज यूथ क्लब तथा 17वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की गयी।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से गहलवारा के ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव एवं बूथ अध्यक्ष संत राम व पुरैना के बूथ अध्यक्ष रामपाल तथा गाँव के वयोवृद्ध राम खेलावन यादव को सम्मानित किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों को तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया। अगला आपका विधायक आपके द्वार जन सुनवाई शिविर दिनांक 16 जून को ग्राम पंचायत किशनपुर कौड़िया में आयोजित किया जायेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क