Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एस जे एस बछरावां के कक्षा 10 के दो छात्र/छात्राएं जनपद में रहे अव्वल

Published on: 14-05-2024

जनपद में शत प्रतिशत रहा एस. जे.एस. पब्लिक स्कूल बछरावां का परीक्षाफल

रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10 एवं कक्षा 12 का परीक्षाफल घोषित किया। जिसमें जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान एस.जे.एस पब्लिक स्कूल बछरावां के छात्रों ने हर बार की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के कीर्तिमान को स्थापित किया।

परीक्षाफल के क्रम में कक्षा 10 के दो छात्र/छात्राओं ने 98% अंकों के साथ क्रमशः अभी पटेल व शांभवी शुक्ला ने जनपद में अग्रणी स्थान बनाकर अव्वल रहे।

इसी क्रम में अरुणेंद्र प्रकाश रावत ने 97% ,अंशिका शुक्ला 96.2 % तथा प्रियांशी शुक्ला ने 96% अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 के लगभग 25 छात्र /छात्राएं 90% से अधिक अंक पाने में सफल रहे।

कक्षा 12 विज्ञान वर्ग से लक्ष्य मिश्रा ने 96% अंक तथा वाणिज्य वर्ग से समर्थ सिंह पटेल ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने जीवन में सरल एवं सहज बने रहने की व कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क