Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सन्त उमाकान्त जी महाराज की पूरे विश्व के लोगों से प्रार्थना-अभी शाकाहारी हो जाओ तो बहुत से जीवो की बच जाएगी जान

Published on: 08-05-2024
  • भविष्य में वैचारिक क्रांति या शासन की शक्ति नहीं तो कुदरत जब शक्ति करेगी तो मजबूरन अंडा, मछली, मांस, शराब छोड़ेंगे

शकील अहमद

लखनऊ। वक़्त के पूरे समरथ सन्त सतगुरु, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि कोई मांस खाते हो, मत खाना। आप अगर खाना बंद कर दोगे जो जानवर आपकी (मांस की मांग की) पूर्ति करने के लिए कटेगा, उसकी जान बच जाएगी। पूरे विश्व को लोग अभी शाकाहारी हो जाएं। (नहीं तो) आगे चल करके मजबूरन होंगे। वैचारिक क्रांति (होगी जिससे) समझाने पर बदलेंगे, नहीं बदलेंगे तो शासन की सख्ती होगी तब वह बदल जाएंगे। नहीं तो कुदरत बदलेगी। आप खोजोगे तो इसी (भक्तों की आई हुई भारी भीड़)में मिल जाएंगे जो दस-दस क्विण्टल मछली खा करके बैठे हैं लेकिन समझ में आ गया छोड़ दिए जाएंगे।

जब कोरोना बीमारी फैली बहुत लोग मांस खाना कर दिए थे बंद

जब बीमारी फैली, कोरोना आया तब लोग मांस जल्दी नहीं खा रहे थे क्योंकि डॉक्टर लोगों ने कह दिया, मांस खाने की वजह से हुआ है। मुर्गियों की बीमारी चली तो कहो मुर्गा खाओगे? तब कहते थे तौबा-तौबा, राम-राम बोलो। मुर्गा का नाम मत लो। परिस्थितिया ऐसी आती हैं कि आदमी को बुराई छोड़ना ही पड़ जाता है। भविष्य में छोड़ना ही पड़ेगा लेकिन अभी आप छोड़ दोगे तो बहुत से जानवरों को जान बच जाएगी। दया धर्म तन बसे शरीरा। ताकर रक्षा करें रघुवीरा। बिस्मिल्ला रहमान ए रहीम, कहा गया वह रहमान दयावान है दयाबंधु है उसी के बनाए सारे जीव हैं।

जीव आपने काटा या आपकी वजह से काटा गया उसका बदला देना पड़ेगा

जीव मनुष्य शरीर पाने की कीमत नहीं समझ पाता है, खाने पीने, मौज-मस्ती में समय को निकाल देता है तब सजा जब मिल जाती है। तब इन्ही योनियों में, मुर्गा भैंसा बकरा आदि के योनि में डाल दिया जाता है। जो गल काटे और का अपना रहा कराय, साहब के दरबार में बदला कहीं न जाय। आपने काटा या आपकी वजह से काटा उसका बदला देना पड़ेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क