Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राजेश्वर सिंह का जन अभिनन्दन अभियान : घर घर पहुंची विधायक की टीमें

Published on: 04-05-2024

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जन संपर्क : जन अभिनन्दन से जीत रहे जनता का दिल

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीमों ने शुक्रवार को जन संपर्क एवं जन अभिनन्दन अभियान संचालित कर विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों का दौरा किया, इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया और विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित विकास योजनाओं से अवगत कराया गया।

ग्राम पंचायत बीबीपुर पहुंची विधायक राजेश्वर सिंह की टीम ने जनसंपर्क करते हुए ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके यथोचित समाधान हेतु आश्वस्त किया इस दौरान ग्राम प्रधान दीनानाथ, सेक्टर संयोजक शिव सागर सिंह और बूथ अध्यक्ष श्रीराम रावत एवं बिंदादीन सिंह साथ रहे। साथ ही ग्राम पंचायत बीबीपुर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेक्टर संयोजक, और भाजपा बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत खुर्रमपुर पहुंची विधायक की टीम ने प्रधान कल्लू रावत के आवास जाकर उनकी पत्नी आशा देवी व रावत समाज के प्रमुख शिव बालक रावत को सम्मानित किया और पूर्व प्रधान संतोष सिंह के आवास पर जाकर शिष्टाचार भेट की व उनको विधायक की ओर से सम्मानित किया, इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिव मंगल सिंह और ईटगाँव निवासी, भाजपा सेक्टर संयोजक नंद किशोर पाठक को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान खुर्रम पुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सोलर पेयजल संयंत्र का अवलोकन किया गया।

टीम राजेश्वर द्वारा ग्राम खुर्रमपुर निवासी मोनू रावत, रज़ाना रावत जी, रामदेवी रावत, मनीष सिंह एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी साफिया के आवास पर जाकर उनको सम्मानित किया गया गया।

ग्राम पंचायत रहीम नगर पडियाना पहुंची विधायक राजेश्वर की टीम ने मजरा बिल्लोच गढ़ी निवासी बूथ अध्यक्ष मोहम्मद रियाज़ के आवास पहुँच उन्हें विधायक राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित करते हुए गाँव की प्रमुख समस्याओं को मौके पर जाकर देखा और अतिशीघ्र निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया गया।

ग्रामीणों ने मस्जिद के पास सोलर लाइट तथा रहीम नगर पानी की टंकी से बिल्लोच गढ़ी तक लगभग 800 मीटर लम्बी सड़क बनवाने का आग्रह किया, जिस पर विधायक की टीम द्वारा यथा संभव समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री आशु शुक्ला, बूथ अध्यक्ष मो. रियाज़, मुस्तकीम, सुफियान, इरसाद, मुसीर, मो. अली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जन अभिनन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरौनी पहुंची विधायक राजेश्वर की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं, विधायक द्वारा कराये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया, ग्रामवासियों की समस्याएं सुनकर उनके यथोचित समाधान हेतु आश्वस्त किया, ग्रामवासियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय का उच्चीकरण कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट तक किए जाने, फायर ब्रिगेड की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल को पुनः चालू करने, होलास खेड़ा में सई नदी पर पुल के निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान हरौनी निवासी प्रबुद्ध नागरिक अयोध्या बक्श सिंह, बृजेश कुमार सिंह, निर्मल सिंह, विपिन कुमार वर्मा, राम जियावन रावत, चंगा शुक्ला, नारायण शुक्ला, मोतीलाल शर्मा, डॉक्टर उमाशंकर रावत तथा बिंदेश्वरी कोरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, सेक्टर संयोजक श्विनोद सिंह तथा बूथ अध्यक्ष कन्हैया सिंह उपस्थित रहे।

जन संपर्क के दौरान ग्राम पंचायत गहलवारा में विधायक राजेश्वर सिंह की टीम ने बूथ पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख, तारा सिलाई केंद्र, ग्राम में दिया एवं कुल्हड़ निर्माण इकाई के सदय, बुजुर्ग, महिलाओं एवं युवाओं को सम्मानित किया।

नूर नगर भदरसा की सखी अनिल कुमारी के बेटे द्वारा जन सुविधा केंद्र शुरू किया गया, आज जन अभिनन्दन के दौरान विधायक राजेश्वर की टीम ने फीता काटकर उसका शुभारम्भ किया। नूर पुर भदरसा में विधायक राजेश्वर द्वारा तारा शक्ति केंद्र का शुभारम्भ किया गया है, विधायक की टीम ने तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटर का अवलोकन किया तथा प्राथमिक स्कूल के बच्चों को तार शक्ति केन्द्रों पर बने एको फ्रेंडली बैग व स्टेशनरी बांटी।

ग्राम पंचायत तेरवा पहुंची विधायक राजेश्वर की टीम द्वारा बूथ अध्यक्ष रविंद्र पटेल, बूथ अध्यक्ष कमलेश कश्यप एवं भारतीय पोस्ट से रिटायर्ड अनंत राम वर्मा को सम्मानित किया गया एवं विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा कराये गए कार्यों से अवगत कराया। साथ ही कश्यप समाज के अध्यक्ष व लखनऊ भाजपा एवं ग्राम संयोजक श्री राम किशोर कश्यप को सम्मानित किया गया।

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गावों में जन अभिनन्दन एवं जन संवाद का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, विकास सम्बंधित कार्यों पर उनके सुझाव प्राप्त किये जाते हैं, इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित व लोकसभा के दृष्टिगत मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में जन संपर्क भी किया जाता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क