Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कौशल किशोर संग राजेश्वर सिंह ने हवन पूजन कर किया नगरीय एवं ग्रामीण केंद्रीय चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन

Published on: 22-04-2024


शकील अहमद

ये चुनाव सनातन पर आस्था रखने वालों और सनातन को मिटाने वाली सोच के बीच की लड़ाई – डॉ. राजेश्वर सिंह

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बनेगा मोदी का तीसरा कार्यकाल – डॉ. राजेश्वर सिंह

राहुल बाबर के मकबरे पर गये, अखिलेश गाज़ीपुर में कब्र पर, दोनों को अयोध्या जाने का समय नहीं – डॉ. राजेश्वर सिंह

कांग्रेस का हाथ भारत के शत्रु चीन के प्रति आस्था रखने वाले कम्युनिस्टों के साथ – डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर से कौशल किशोर को मिलेगी अभूतपूर्व बढ़त – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है, इसी बीच रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के साथ हवन – पूजन कर सरोजनीनगर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का श्री गणेश किया।

सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर वोट डाले जायेंगे, मोहनलालगंज से सपा और बसपा अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, भाजपा ने वर्तमान सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

भाजपा प्रत्याशी लगातार अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, इसीक्रम में रविवार को दरोगाखेडा स्थित लोधी भवन में कौशल किशोर के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय चुनाव कार्यालय (ग्रामीण) तथा जैन भवन, निकट कोमल आइसक्रीम, हिन्दनगर में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय चुनाव कार्यालय (नगरीय) का उद्घाटन हुआ।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह चुनाव राष्ट्रप्रथम की विचारधारा और परिवार प्रथम की विचारधारा के बीच की लड़ाई है, यह राम मंदिर जाने वाले रामभक्तों और अफगानिस्तान में बाबर के मकबरे पर जाने वाले राहुल गांधी और गाज़ीपुर जाने वाले अखिलेश यादव की विचार धारा के बीच की लड़ाई है, यह चुनाव सनातन पर आस्था रखने वालों और सनातन को मिटाने वाली, राम भक्तों पर गोली चलवाने वाली, धारा 370 हटाने का विरोध करने वाली विचाराधारा के बीच की लड़ाई है।

सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि कांग्रेस भारत के सबसे बड़े दुश्मन चीन का समर्थन करने वाली, हमारी धार्मिक मान्यताओं पर कुठाराघात करने वाली कम्युनिस्ट विचारधारा के साथ है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विरोधी है।

सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा कि एक समय था जब लखनऊ, अयोध्या और बनारस तक देश का कोई भी बड़ा शहर आतंकी धमाकों से अछूता नहीं था, आज अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत की है, भारत आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारने की ताकत रखता है, आज देश सुरक्षित है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य महाशक्ति है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रसंशा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा में धारा 370 हटाई, जिसके बाद कश्मीर में शान्ति युग का सूत्रपात हुआ, किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की सम्मान निधि प्रदान की जा रही है, 4 करोड़ परिवारों को पक्की छत दी गयी, आगे 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिया जायेगा, 80 करोड़ लोगों तक फ्री राशन पहुंचाने की स्कीम को आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जायेगा। महिलाओं, किसानों और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए, देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए, भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए फिर से नरेंद्र मोदी को 400 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत दिलाना है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, दुनिया के 190 देशों में कुल जनसँख्या भी भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या से कम है। कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है, कार्यकार्ताओं पर प्रचंड गर्मी में वोटर्स को मतदान केंद्र तक लाने और भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की जिम्मेदारी है। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़े, तब मोहनलालगंज में भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, बृजमोहन शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, के के अवस्थी, बलीराम विश्वकर्मा, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र बाजपेई, पुष्कर शुक्ला, गोविन्द पांडेय, कर्नल दया शंकर दुबे, राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, गंगा राम भारती, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत एवं शिव बख्श सिंह, मोहित तिवारी, भुवनेन्द्र सिंह मुन्ना, रणजीत रावत एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इब्राहिमगंज में लगा 69वां आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर –

रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा इब्राहिमगंज में आपका विधायक – आपके द्वार जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान ग्राम वासियों की समस्याएँ सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया, साथ ही ग्रामवासियों को विधायक राजेह्स्वर सिंह द्वारा संचालित विकास योजनाओं से अवगत कराया गया।

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक द्वारा प्रत्येक रविवार एक ग्राम पंचायत में जनसुनवाई शिविर का आयोजन कर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है, जिसमें विधायक की टीम पूरा दिन उपस्थित रहती है। इब्राहिमगंज में आयोजित आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई के दौरान टीम राजेश्वर के साथ ग्राम प्रधान वकील अहमद एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष जय सिंह भी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क