Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर के श्रवण कुमार : वृद्धजनों को निरंतर अयोध्या दर्शन करा रहे डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 21-04-2024

शकील अहमद

  • जयकारों की गूँज के बीच हरदोइया लालनगर के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची विधायक राजेश्वर की रामरथ बस सेवा
  • सरोजनीनगर के हरदोइया लालनगर से संचालित हुई 22वीं रामरथ : विधायक द्वारा संचालित है निःशुल्क बस सेवा
  • प्रभु श्रीराम की कृपा से अनवरत चलती रहेगी राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। अयोध्या दर्शन को निकली बस में बैठे यात्रियों में देखने लायक उत्साह था। कोई कीर्तन का रहा था, कोई राम नाम का जाप तो कोई जयकारे लगा रहा था, शनिवार को यह दृश्य देखने को मिला सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक द्वारा नियमित संचालित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (निःशुल्क बस सेवा) के दौरान।
विधायक राजेश्वर सिंह हर महीने कम से कम एक बार किसी गाँव के वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए बस सेवा का संचालन किया जाता है, इस क्रम में शनिवार को काकोरी के हरदोइया लालनगर से 22वीं राम रथ संचालित की गयी।

सुबह से ही विधायक डॉ. राजेश्वर् सिंह की टीम यात्रा से जुडी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही थी, 7 बजे तक सभी यात्रा निर्धारित स्थान पर पहुँच गए, जहाँ अंगवस्त्र पहना कर सभी यात्रियों को बस में बिठाया गया।

पूरी यात्रा के दौरान विधायक की टीम के सदस्य महिलाओं और पुरुषों सभी का ख्याल रख रहे थे, उनके लिए नाश्ता पानी और भोजन की व्यवस्था भी विधायक द्वारा की गयी, अयोध्या पहुँचने पर बस के लिए निर्धारित स्थान से सभी यात्रियों को आगे ले जाने के लिए बैटरी रिक्शा की व्यवस्था, हनुमान गढ़ी में दर्शन कराने और प्रसाद दिलाने की व्यवस्था भी विधायक द्वारा ही की गयी।

राम रथ से अयोध्या पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने सरयू में दुबकी लगाईं तो कुछ ने घाट किनारे बैठ कर ही दिव्य, भव्य और नव्य अयोध्या की मनोहर छटा निहारी, राम जन्म भूमि पर पर बने भव्य राम मंदिर के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आये। राम लला के दर्शन के बाद बड़ी देर तक सरोजनीनगर के श्रद्धालु एकटक राम मंदिर की शोभा निरखते रहे।

ख़ुशी के आंसुओं से नम आँखे लिए श्रद्धालु अपने विधायक को साधुवाद और आशीर्वाद दे रहे थे, हरदोइया निवासी वृद्धा इस क्षण भावुक होते हुए बोली कि भला हो विधायक राजेश्वर सिंह का जिनके कारण भगवान् राम के पावन धाम आने का मेरा सपना पूरा हो सका। अयोध्या में भीड़ – भाड़ के बीच भी सरोजनीनगर के दर्शनार्थियों ने आराम से अयोध्या के दर्शन किये, विधायक की टीम द्वारा पुख्ता व्यवस्था किये जाने के कारण किसी को कोई असुविधा नहीं होने पायी।

देर शाम रामरथ बस सेवा सभी दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या से वापस लौट चली, रास्ते में सभी श्रद्धालुओं को श्रीमदभगवतगीता और प्रसाद भी प्रदान किया गया। बाराबंकी पहुँचने पर पुनः सभी के लिए भोजन का प्रबंध किया गया, रात्रि होने से पहले सभी यात्रियों को विधायक की टीम द्वारा सकुशल उनके घर तक पहुंचाया गया।

अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को परिवार मानने वाले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सही मायने में आज के जमाने के श्रवण कुमार हैं, जिनके द्वारा अबतक करीब 4000 वृद्धजनों और महिलाओं को अयोध्या व नैमिशरण्य के दर्शन कराया जा चुका है। इस सम्बन्ध में डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है, मेरे राजनीति में आने का उद्देश्य ही लोगों को वास्तविक ख़ुशी दे पाना, जनता के सुख – दुःख का सच्चा साथी बनना है। प्रभु श्रीराम की कृपा और पूज्य माँ तारा सिंह जी की प्रेरणा से वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए यह बस सेवा अनवरत चलती रहेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क