Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

धूम- धाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

Published on: 07-04-2024


शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के पराग चौराहा आशियाना स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जोश में नजर आ रहे सरोजनीनगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर बूथ जीत कर 400 लखनऊ और मोहनलालगंज में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा ने ने जो कहा वो किया, धारा 370 हटाया – कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक़ से मुक्ति दिलाई, 500 वर्षों की राम मन्दिर निर्माण की तपस्या पूरी हुईं। अपने कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा ने 2 सीट से 303 लोकसभा सीट तक का सफर तय किया, भारतीय जनता पार्टी 18 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है, विश्व के मात्र 8 देशों की जनसंख्या भाजपा परिवार से अधिक है।

कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता परम प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ – सबका विकास का संकल्प पूरा कर रही है, भारत पांचवी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश समृद्धि, विकास एवं निवेश का प्रदेश बन गया है। आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण है, मोदी जी का तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों का कार्यकाल बनें इसके लिए हमें 400 सीटों के लक्ष्य के प्रति दृढ़ समर्पित होना है।

इस अवसर पर बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, कर्नल दया शंकर दुबे, रमा शंकर त्रिपाठी, केएन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक ने खेली फूलों की होली –

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के अंतर्गत घुस्वाल कला तथा मदर टेरेसा पार्क, एलडीए कॉलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की, इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विधायक ने फूलों की होली खेली। इस दौरान विधायक ने सरोजनी नगर में कराये जा रहे कार्यों तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क