Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल तक होगा आवेदन – जिलाधिकारी!

Published on: 17-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल तक होगा आवेदन – जिलाधिकारी!

बस्ती – आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, नाम, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया है। वे लोकसभा निर्वाचन की तिथि निर्धारित होने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजनीतिक दलों को दी गई अंतिम मतदाता सूची एवं मतदान के लिए बूथ पर दी गई मतदाता सूची एक होगी। इसमें किसी प्रकार का अंतर नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर नाम जोड़े जाने के बाद भी मतदाता सूची दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा होने के बाद आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी से प्राप्त करें। अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अनुमति के लिए संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन भी प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। मतदेय स्थल को जाने वाले रास्ते, रूट प्लान, क्रिटिकल एवं बरनरेबल बूथ तथा किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़कर प्रचार-प्रसार करने वाले अधिकारी कर्मचारी के बारे में समय से सूचना प्रदान करें। उन्होंने आसश्वस्त किया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर कर्मचारियों की प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 17 सी फार्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 म‌ई है। नामांकन की जांच 7 मई, नाम वापसी 9 मई, तथा मतदान 25 मई को होगा। मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर- 05542-247132 है। प्रचार हेतु तैयार किए गए वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री का सत्यापन कराना होगा, अनुमति मिलने के बाद ही इसे संचालित कर सकते हैं।
बैठक में सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी, सत्येंद्र कुमार सिंह, विधायक महेंद्र नाथ यादव तथा राजनीतिक दल के ज्ञानेंद्र पांडेय, राम सुभाष वर्मा, के. के. तिवारी, जय हिंद गौतम, राजमणि पटेल एवं राजेश राम उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क