Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इन्वेस्ट के नवनिर्मित कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन किया!

Published on: 12-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इन्वेस्ट के नवनिर्मित कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन किया!

बस्ती 12 मार्च 2024 सू.वि., प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इन्वेस्ट के नवनिर्मित कार्यालय का लखनऊ में उद्घाटन किया, प्रदेश के उद्यमियों से वार्ता किया तथा उन्होने उद्योग से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया। इसका सीधा प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में उद्यमियों को दिखाया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की स्थापना में आने वाली सभी बाधाओं को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। उन्होने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि देश में उत्तर प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में नम्बर-1 बनाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी। इस संबंध में उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता से उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करें।
उन्होने कहा कि प्रदेश में देश एवं विदेश के उद्यमियों के मन में नया विश्वास जाग्रित हुआ है। वे यहॉ निर्भिक होकर उद्योगों की स्थापना कर रहे है तथा नये भारत का नया यूपी बनाने में सहयोग कर रहे है। उन्होने सभी उद्यमियों को सुझाव की गारंटी देते हुए आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को उद्योग के क्षेत्र में नम्बर 1 बनायेंगे। इसके लिए उन्होने निवेश सारथी, सभी जनपदों में उद्यमीमित्र की तैनाती, एकल खिड़की व्यवस्था, प्रदेश में हवाई एवं एक्सप्रेस-वे से कनेक्टीविटी की चर्चा किया। इस अवसर पर उन्होने मनोज गुप्ता, स्मिता अग्रवाल, निखिल जालान, महेश गुप्ता से वार्तालाप किया।
प्रभारी मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने मण्डलीय उद्योग बन्धु को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमी अपने मामलों के निस्तारण के लिए फेलिसिटेशन काउंसिल का सहयोग लें। इसके लिए शासन द्वारा के.के. अग्रवाल को बस्ती मण्डल के लिए सदस्य नामित किया है। उन्होने निर्देश दिया कि प्लास्टिक काम्पलेक्स में जलनिकासी के लिए गठित समिति की बैठक कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों में कठिनाईयों को दूर करके उत्पादन शुरू करायें।
जिला उद्योग बन्धु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने इससे जुड़े 25 विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त सभी मामलों को समय के भीतर निस्तारित करें। समीक्षा में उन्होने पाया कि वर्ष 2023-24 में निवेशमित्र पोर्टल पर कुल 2656 मामले आयें, जिसमें से 2439 स्वीकृत किए गये, 127 निरस्त किए गये। 57 मामले अभी भी लम्बित है, जिसमें से 2 डिफाल्टर है। उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में शतप्रतिशत उपलब्धि पर अधिकारियों को बधाई दिया।
इस अवसर पर उन्होने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योग प्रारम्भ करने वाले उद्यमियों को यूपी इनवेस्टमेन्ट प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीओ जयदेव सीएस, सीओ विनय सिंह चौहान, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव हरिश्चन्द्र शुक्ल, अनिल सिंह रैकवार, उद्यमी अंकित सिंह, अरविन्द कुमार पाठक, अशोक ,अग्रवाल अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, राज्यकर के सहायक आयुक्त प्रभाकर सरोज, उप श्रमायुक्त वी.एम. शर्मा विभागीय अधिकारी तथा मण्डल के उद्यमीगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क