Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अवैध बालू खनन के संबंध में खबर प्रकाशित करने के पर खनन माफिया रामानुज मौर्य द्वारा पत्रकार को जान से मारने व गायब कराने की मिली धमकी:

Published on: 07-03-2024

नौतनवा तहसील के सोनपिपरी गांव (सिंहपुर) के पास रोहिन नदी मे चल रहे अवैध खनन के खबर की प्रसारण से बौखलाए खनन सरगना द्वारा पत्रकार को मारकर बालू में ही तोप देने की धमकी की खबर जैसे ही नौतनवा तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को हुई वह आक्रोशित हो गए और आज सुबह नौतनवा तहसील में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उक्त मामले की कड़ी आलोचना की। इसके उपरांत पत्रकारों ने नौतनवा थाने में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज कुमार राय को एक प्रार्थना पत्र देकर उक्त खनन सरगना के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।

पत्रकार सतीश चंद ने प्रभारी निरीक्षक नौतनवा को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि रोहिन नदी में हो रहे अवैध खनन के संबंध में समाचार प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध खनन को बंद करा दिया गया। इसके बाद खनन सरगना रामानुज मौर्य बौखला गया और मुझे जान से मारने और अपहरण कराने की धमकी देने लगा। कहां की तुम्हें पत्रकारिता करने लायक नहीं छोडूंगा। खनन सरगना के इस तरह की धमकी को पत्रकारों ने गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान पत्रकारों में मुख्य रूप से अमित त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, धर्मेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अंगद शर्मा, विजय चौरसिया, संजय कुमार, कृष्णमोहन त्रिपाठी, उमेश मद्धेशिया, विजय चंद बरनवाल, अखिलेन्द्र मिश्रा, अफरोज खान, विनोद पटवा, प्रिंस यादव, अभिषेक रौनियार, राजा अग्रहरी, रोहित कनौजिया, विशाल अग्रहरी, प्रिंस पांडेय, रितेश कुमार उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क