Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वंचित बेसहारा लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को अधिक से अधिक दान देने की अपील – डीएम!

Published on: 06-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

वंचित बेसहारा लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को अधिक से अधिक दान देने की अपील – डीएम!

बस्ती – जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने निराश्रित, गरीब, वंचित बेसहारा लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को अधिक से अधिक दान देने की अपील किया है। उन्होंने प्रदेश के रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रेषित दान-पात्र में अपना योगदान करते हुए लोगों से उक्त अपील किया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा समय-समय पर बाढ़ पीड़ित, अग्निकांड पीड़ित, जाड़ों में कंबल वितरण एवं अन्य अवसरों पर लोगों की सहायता की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक दान देकर रेडक्रॉस सोसाइटी को समृद्ध बनाएं। उनके सामने रेडक्रॉस सोसाइटी के लोगों द्वारा दान-पात्र को सील कराया गया, जिसे जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को सौपा।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव सरदार कुलविंदर सिंह मजहबी ने बताया कि दान-पात्र को रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय, बादशाह मैरिज हॉल पर रखा गया है। जो भी व्यक्ति इसमें दान देना चाहता है, वह कार्यालय में आकर दान-पात्र में दान कर सकता है। उन्होंने बताया कि एश्प्रा ज्वेलर्स की स्वामिनी/इनटेलिया स्कूल की संचालिका ने भी दान-पात्र में अपना योगदान किया। इस अवसर पर काजी फरजान, कुलदीप सिंह, अब्दुल हलीम, लाडले हैदर रिज्वी, सिद्धांत मिश्रा, रश्मि अग्रवाल, सरदार दिपेंद्र सिंह एडवोकेट व आयूष सिंह उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क