Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

05 वर्षों में ग्राम पंचायत नायकापार का समुचित विकास करने का लक्ष्य-मंटू सिंह!

Published on: 26-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

05 वर्षों में ग्राम पंचायत नायकापार का समुचित विकास करने का लक्ष्य-मंटू सिंह!

बस्ती ( कप्तानगंज ) – 05 वर्षो में ग्राम पंचायत नायकापार का सुमचित विकास करने का लक्ष्य प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह ने रखा है । ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह ने ग्राम प्रधान पद की शपथ लेते समय प्रतिज्ञा ली थी कि अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत का क्रमबद्ध तरीके से विकास करूंगी । ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह द्वारा ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े मिट्टी कार्य , खड़ंजा निर्माण कार्य , आर सी सी रोड निर्माण कार्य , नाली निर्माण कार्य आदि को पूर्ण कराने का प्रयास जारी हैं । गरीब , असहाय एवं पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास जारी हैं । वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन का लाभ पात्र परिवार के सदस्यों को मिल रहा है । इसी क्रम में नयकापार चिलमा पोखरा पिच मार्ग से नयकापार दलित बस्ती को जोड़ते हुए प्राथमिक विद्यालय के पास पिच रोड मे मिला है पिछले कई सालों से सांसद , विधायक , जिला पंचायत सदस्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य , पूर्व प्रधान से गांव वाले इस रोड को बनवाने की मांग करते रहे लेकिन किसी नेता / पूर्व प्रधान / सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा उक्त सड़क निर्माण कार्य मामले का संज्ञान नही लिया गया था कई पूर्व प्रधानों ने भी इस रोड के नाम गांव वालो से वोट लेकर पांच साल प्रधानी कार्यकाल पूर्ण कर लिया था और चुनावी वादे की सड़क अधूरी पड़ी रह गई । इस बार ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मन्टू सिह प्रधानी के चुनाव लड़ने के लिए लोगों के बीच में आये तो गांव वालों ने अधूरे रोड की मांग किया । चुनावी वादे पर ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं मंटू सिंह खरा उतर रहे हैं । ग्राम पंचायत नायकापार के समग्र विकास के लिए सचिव नीरज निषाद भी अहम भूमिका निभा रहे हैं । ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायत का सहयोग मिला रहा तो 05 वर्षों में एक आदर्श माडल ग्राम पंचायत बनेगा ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क