Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता, मिला प्रमाणपत्र!

Published on: 24-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता, मिला प्रमाणपत्र!

बस्ती: बनकटी विकास खंड के अक्षयधागा स्किल सेंटर थरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत इस साल के थीम इन्वेस्ट इन वीमेन एक्सलेरेट प्रोग्रेस यानी महिलाओं में निवेश करें और प्रगति में तेजी लाएं विषय पर ट्रेनिंग कार्यशाला, और मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और युवा विकास समिति के तत्वाधान में किया महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन को लेकर विचार-विमर्श हुआ और युवतियों नें महिला अधिकार प्रदर्शित करने वाले मेहदी डिज़ाइन बनाया. इस दौरान कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने उत्साह से भाग लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माधुरी नें कहा की हमें लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना होगा। इस अवसर उन्होंने प्रतिभागियों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की महिलाओं द्वारा द्वारा घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, निरक्षरता और लिंग पूर्वाग्रह की बुराइयों को निबटा जा सकता है है। इसके लिए वह आगे आए। उन्होंने छात्राओं को समाज के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया।

सुनीता यादव नें ग्रामीणों को लैंगिक समानता और परिवारों और समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में और लिंग असमानता के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारकों के बारे में जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों से ऐसा माहौल बनाने के लिए कहा जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में विकास के समान अवसर मिले।

बृहस्पति पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे पुरुष प्रधान समाज की सामंती मानसिकता को बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि महिलाओं को समान दर्जा और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पूरा समाज में एक हिस्सेदार है और हम सबको यह मानना होगा की महिलाओं का योगदान समाज को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर मेहदी, कविता पाठ और परिचर्चा में भाग लेने वाली चांदनी, रोशनी, नीलू, सुनीता,रतना, नीलम, रूपा, अनीता, काजल, अर्चना, गीता, सरस्वती,महिमा,नीलम, खुशबू , राधना, अंशिका, मुस्कान,रेखा, चन्द्रावती,साक्षी,अर्चना,उर्मिला,सोनी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क