दिल्ली में भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन शुरू, 153 देशों के खरीदार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीआईआरसी) 2026 का आगाज़ हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश के चावल कारोबार और निर्यात को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक चलेगा।
भारतीय चावल निर्यातक महासंघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कुल 32,467 पंजीकरण हुए हैं, जिनमें 153 देशों के 4,856 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हैं। कुवैत, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित कई देशों के खरीदार पहले ही आ चुके हैं। सम्मेलन शुरू होने से पहले ही कारोबारियों के बीच 2,038 व्यावसायिक बैठकें तय की जा चुकी हैं।
सम्मेलन में 65 वक्ता और नौ ज्ञान सत्र होंगे, जिनमें 2027 में चावल की कीमतों के रुझान, नए निर्यात बाजार और मुनाफा बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु और पंजाब सहित देश के 23 राज्यों के प्रतिभागी यहां हिस्सा लेंगे।
तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File%3AWomen_Harvesting_Rice_Paddy.jpg (CC BY 2.0)
