Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बस्ती के 39 विद्यालयों में सीसीटीवी के निगरानी में 16320 अभ्यर्थी देंगे समीक्षा अधिकारी की परीक्षा!

Published on: 09-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

बस्ती के 39 विद्यालयों में सीसीटीवी के निगरानी में 16320 अभ्यर्थी देंगे समीक्षा अधिकारी की परीक्षा!

बस्ती 09 फरवरी 2024 सू.वि., समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा 11 फरवरी को दो पालियों में जनपद के 39 विद्यालयों में संपन्न होगी। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी 39 परीक्षा केद्रो के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो महिला एवं दो पुरुष सिपाहियों की तैनाती होगी, जो परीक्षार्थियों की चेकिंग करेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपूर्ण परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर आधे परीक्षक विद्यालय के तथा आधे परीक्षक अन्य विद्यालयों के होंगे। पहली पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन की होगी तथा दूसरी पाली में 2.30 बजे से 3.30 बजे तक सामान्य शब्दज्ञान एवं व्याकरण की परीक्षा होगी। सभी केद्रो पर प्रश्न पत्रों का पैकेट प्रातः 7.00 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट ले जाएंगे, इसलिए सभी विद्यालय समय से खुले तथा प्रधानाचार्य या केंद्र व्यवस्थापक ही प्रश्न पत्र प्राप्त करें। कोषागार प्रातः 5.00 बजे खुलेगा तथा प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रातः 10.00 बजे कोषागार से ही दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा है कि परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा तथा निर्धारित समय से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापक अभ्यर्थियों के मोबाइल एवं अन्य सामान रखवाने की अलग से व्यवस्था करेंगे तथा टोकन जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्न पुस्तिका, सह उत्तर पत्रको को 35 मिनट पूर्व खोला जाएगा तथा इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि 10 फरवरी को परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर नोडल अधिकारी को प्रमाण पत्र देंगे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा है कि प्रश्न पत्र एवं दो प्रति में उत्तर पंजिका अभ्यर्थी को दी जाएगी। अभ्यर्थी कार्बन कॉपी अपने साथ ले जाएंगे तथा उत्तर पुस्तिका की पहली प्रति जमा करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि जनपद के 39 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16320 अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। उन्होंने कोषागार से प्रश्न पत्र केंद्र तक ले जाने, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जॉच और सुरक्षा के लिए तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया है।
बैठक में आयोग से आए हुए अधिकारियों ने संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दिया। इसमें मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, पीडी राजेश झा, उप जिलाधिकारी मोहन प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क