Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट ने व्यापारी पक्ष मे निष्पक्ष हत्या जाँच के लिए डीएम एसपी मुख्यालय गेट को घेरा

Published on: 30-01-2024

एसके सोनी मानवाधिकार मीडिया

असली आरोपी बाहर है नवयुवक को आरोपी बनाकर भेजा जेल- पीड़ित, सैकड़ो व्यापारियों की नारेबाजी के बाद सही आरोपियों पर कार्यवाही का आश्वाशन

रायबरेली। उप्र. उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज शासन प्रशासन सरकार तक पहुँचाता है एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व टीम के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का सैकड़ो व्यापारियों के साथ घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद मुकदमा दर्ज कर एसपी ने कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।


प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया यह मामला भदोखर के ग्राम बेला गुसीसी का बताया गया है जहां लगभग दो माह पूर्व मो० अयूब के छोटे भाई ऐन अली की हत्या हो गयी। ऐन अली दिनांक 29 नवम्बर 2023 को निमंत्रण में घर के पीछे रहने वाले राम बहादुर प्रजापति तथा दूसरी शादी सुमन लता सैनी के यहाँ विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। लेकिन घर वापस नही आया, सुबह 06 बजे रूही पत्नी नफीस ने उनके दरवाजे के पास पड़े होने की सूचना दी, डाक्टरों के देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, पीड़ित व्यापारी के 12 दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद सूचना रिपोर्ट नहीं लिखी गयी बाद मे एसपी से मुलाकात के बाद मामला दर्ज हुआ। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मन गढ़त एवं मनमाने तरीके से असली अपराधियों को बचाने के लिए इरशाद अली पुत्र सुल्तान को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया। पीड़ित ने आशंका के आधार पर सूचना देने आयी महिला रूही पत्नी नफीस व उसके कुछ अज्ञात साथियों द्वारा हत्या रूही के घर में करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मनमानी रवैया को लेकर पीड़ित व्यापारी ने चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे डीएम एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए स्थानीय पुलिस की जाँच संदेहस्पद के चलते अन्य एजेन्सी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग उठायी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, संदीप पाठक, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, मो आरिफ, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, सरवरी बानो, अरविन्द चौधरी, मीडिया प्रभारी वसीम खान, इम्तियाज सहित पीड़ित व्यापारी परिवार व अन्य सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

नगर कोतवाल थे पूर्व मे भदोखर प्रभारी, घटना मे लीपा पोती का आरोप

ज्ञात हो भदोखर क्षेत्र की इस हत्या की घटना के समय वर्तमान नगर कोतवाल राजेश सिंह भदोखर थाना प्रभारी थे, अपनी चर्चा मे घिरे रहने वाले थानाध्यक्ष उस समय पेपर की सुर्खियों मे रहे, यहां तक कि नगर कोतवाल का चार्ज लेने के बाद भदोखर मे रही चर्चाएं मोबाइल पर खबरो की सुर्खियाँ बनी रही। पीड़ितों का आरोप है कि काफी दिनों तक इन्होने मुकदमा ही नही दर्ज किया वही मीडिया मे चर्चा व एसपी के आदेश के बाद लगभग 12 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ। पीड़ितों की माने तो जिसे जेल भेजा है वह मृतक को ठीक से थप्पड़ भी नही मार सकता है ऐसे मे हत्या तो दूर की बात है। ऐसे तमाम आरोप प्रत्यारोप के बीच पीड़ित व्यापारी परिवार सिर्फ सरकारी चौखट के चककर ही लगा रहा है, अब घटना मे क्या मामला क्या सच क्या झूठ है यह तो जाँच का विषय है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क