Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस!

Published on: 27-01-2024

*शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट* *हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस!* बस्ती। जिले के विकास खण्ड कप्तानगंज के बीआरएस एकेडमी मेन रोड गढ़हा गोतम में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंद प्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि हृदय राम एवं प्रबंधक रणधीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत एवं अथिति स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित नाटक, एकांकी, भाषण, बाद विवाद, नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्ति मय बना दिया। मुख्य अतिथि चंद प्रकाश यादव ने कहा की 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक था। उसी संविधान ने हर भारतीय को देश में समानता का अवसर प्रदान किया है। इस मौके प्रबंधक रणधीर सिंह ने कहा की भारत आपसी भाईचारे से दुनियां में सिरमौर बना है। यह उपलब्धियां हमें देश के आजादी के प्रति मर मिटने वाले बलिदानियों के चलते मिला है। उन्होंने आजादी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, राजगुरु, भगत सिंह के योगदान को याद किया। अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य साक्षी सिंह, डायरेक्टर प्रखर सिंह, संध्या दुबे, रवि मौर्य, पराची दुबे, रंजनी यादव, सोनाली, प्रशांत दुबे, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क