Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

(श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम) चौहान गुट मुखिया डीएम एसपी के साथ शहर शोभा यात्रा व गंगा आरती मे हुए शामिल

Published on: 23-01-2024

रायबरेली जनपद हुआ राममय, भव्य शोभायात्रा मे उमड़ा जन सैलाब, झांकियों ने मन मोहा, श्री राम स्वरूप की जगह जगह आरती

(एसके सोनी)

रायबरेली। श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा इतिहास के पन्नों पर यादगार बन गयी। जहां भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा था वही भक्तों ने उस पल को यादगार बनाते हुए पूरे देश में उत्साहित रामभक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया।

जनपद रायबरेली जिले के आलाधिकारियों के साथ चौहान गुट टीम प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की देखरेख में राम भक्तों सहित विभिन्न संगठनों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के जीआईसी द्वितीय मैदान से निकाली गई शोभायात्रा कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज, हाथीपार्क होते हुए सुपर मार्केट चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बच्चों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि ने सभी का मन मोह लिया वही प्रशाशनिक टीम के जीसी सिंह चौहान ने प्रभु स्वरुप झांकियों पूजन अर्चन आरती किया। इस बीच पूरा शहर राममय बन गया। शोभा यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के आदेश से विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी व्यापार मंडल चौहान गुट टीम मुखिया को सौपी गयी थी, कार्यक्रमों मे समस्त पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, श्री सोनी ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के आने के साथ पूरा जनपद राममय है पूरा जिला दीपावली मना रहा है, चारों तरफ श्री राम की ही गूंज है। हमारा संगठन जगह जगह भक्तों को खानपान सहित हलुआ वितरण की व्यवस्था करवाई थी, शोभायात्रा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद टीम श्री चौहान के नेतृत्व मे डीएम एसपी के साथ शाम को डलमऊ घाट पहुंचे जहां पर 21 हजार दीपों से पूरे घाट को रोशन किया गया। इस बीच गंगा आरती करते हुए ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया क्योकि आज के दिन हमारे प्रभु श्री राम आए हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ शोभा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मो. उमर, वसीम खान मीडिया प्रभारी, आशीष वर्मा नगर अध्यक्ष, संदीप पाठक मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क