Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त ने आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना, प्राप्त आवेदनों पर यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

Follow

Published on: 12-01-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। जनता दरबार में मेरिन ड्राइव क्षेत्र से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि वहां खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उस जमीन का प्रयोग बस्ती के बच्चे खेलने के लिए करते हैं या फिर बस्ती वालों द्वारा किसी सामूहिक कार्यक्रम के लिए किया जाता था। पर अब डरा धमका कर उसपर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि मामले की जांच करते हुए अतिक्रमण को रोकें।

जादूगोड़ा क्षेत्र से आए लोगों ने बताया कि रंकिणी मंदिर के परिधि में सिगरेट- गुटखा का दुकान होने से वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। जिला दण्डाधिकारी उपायुक्त ने पोटका अंचल अधिकारी को मामले का निराकरण करने का निर्देश दिया। अतिक्रमण समस्या से निजात दिलाने हेतु बिष्टुपुर से पहुंचे फरियादियों ने बताया कि उनके निवास स्थान के पास अतिक्रमण किया जा रहा है।

यह अतिक्रमण कोर्ट द्वारा दिए गए किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को बंद रखने के आदेश की अवहेलना करते हुए किया जा रहा है। इसके निराकरण के लिए विशेष दल गठित कर स्थल निरीक्षण करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया गया। एक अन्य मामले में सोनारी से आई महिला ने बताया कि उसके मकान का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। समस्या की जांच कर नियमानुसार इसका निदान हेतु आश्वस्त किया।

जनता दरबार में जन समस्याओं से जुड़े अन्य मुद्दे भी फरियादियों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष रखा जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होने फरियादियों को यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया।

मौके पर उन्होने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित कर समय बद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क