Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आजसू छोड़ भाजपा में शामिल हुए जुम्मन खान

Follow

Published on: 09-01-2024

रांची (झारखंड)। आजसू के बहुत ही पुराने और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके जुम्मन खान आज अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्वी सिंहभूम अल्पसंख्यक महासभा के उपाध्यक्ष जुम्मन खान ने आजसू की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा देते हुए राजधानी रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हुसैन और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए।

कमाल खान और अनवर हुसैन सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने जुम्मन खान को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कर लिया।

मौके पर जुम्मन खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड का निर्माण भाजपा के प्रयास से ही संभव है इसलिए हम सभी को मिलकर राज्य के विकास के लिए भाजपा को मजबूत बनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भाजपा के संगठन महामंत्री डॉ आरिफ बट और कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होने कहा कि जुम्मन खान के पार्टी में शामिल होने से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पार्टी मजबूत होगी खासकर इसका लाभ पार्टी को जमशेदपुर में मिलेगा।

जुम्मन‌ खान‌ के साथ आजसू छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, मोहम्मद फिरोज, डॉ प्रभाकर और‌ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क