Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रामगढ़ : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

Follow

Published on: 04-01-2024

■ कार्यक्षेत्र से हटकर विकास के लिए कार्य करने वाले लोग/संस्थाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार “रामगढ़ जिला पुरस्कार” से होंगी सम्मानित, समिति गठित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

रामगढ़ (झारखंड)। आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि नई पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष से रामगढ़ जिला अंतर्गत वैसे लोग/ संस्थाएं जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र से हटकर विकास के लिए अथवा कोई सराहनीय कार्य किया हो उन्हें “रामगढ़ जिला पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर उपायुक्त ने रामगढ़ जिला पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर समिति गठित करने एवं विकास कार्यों सहित पुरस्कार दिए जाने हेतु विभिन्न पैमाने तैयार करने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभागों का चयन करते हुए उनके संबंधित अधिकारियों को इस वर्ष योजनाओं अथवा विकास कार्यों से सबंधित थीम चयनित करते हुए थीम के आधार पर झांकी आयोजित करने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 19, 20, 22 एवं 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैदान के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, जमीन समतलीकरण व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में उपायुक्त ने नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य अधिकारियों को आपस में समन्वय करते हुए कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी रात्रि 12:00 बजे से 26 जनवरी रात्रि 12:00 बजे तक जिले के सभी मधशालाओ एवं बधशालाओं को बंद रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को दिया।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिदो-कान्हू मैदान में पूर्वाह्न 9ः05 बजे से शुरू होगा। उपायुक्त कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रातः 10ः35 बजे, उप विकास आयुकत कार्यालय में प्रातः 10ः40 बजे, अनुमंडल कार्यालय में प्रातः 10ः55 बजे , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे एवं पुलिस लाईन रामगढ़ में प्रातः 11ः15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

इन सबके अलावा उक्त बैठक के दौरान झंडोत्तोलन के समय परेड की व्यवस्था, परेड के पूर्वाभ्यास की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, विधि व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क