Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट के ठंड मे बढ़ाये गये मदद के हांथ से रोड किनारे पड़े असहाय पहुंच रहे रैन बसेरा

Published on: 28-12-2023

मानवाधिकार मीडिया

चौहान गुट टीम की ठंड मे सक्रियता से रोड किनारे पड़े असहाय, गरीबों को भेजा जा रहा सुरक्षित स्थान-एसके सोनी

रायबरेली। जनपद ही नहीं प्रदेश भर में अपने सराहनीय कार्यों के लिए जाना जाने वाला चौहान गुट एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे उनकी टीम सड़कों, गलियों का भ्रमण कर ठंड मे सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे गरीब असहायों को अस्थाई रैन बसेरा तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य करने का वीणा उठाया है, आज चौहान गुट टीम ने कैनाल रोड ठंडी सड़क किनारे पन्नी लगाकर पड़ी अंधी जरीना बेगम नामक महिला को वाहन से अस्थाई रैन बसेरा तक पहुंचाने का कार्य किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की चौहान गुट टीम सदैव गरीब असहायों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है, उसका सबसे बड़ा उदाहण है नि:शुल्क लावारिस शव दाह संस्कार। इस बार फिर भीषण ठंड मे सक्रिय टीम प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्व मे शहर अध्यक्ष मो उमर की टीम, मीडिया प्रभारी वसीम ने शहर व गाँवो का भ्रमण कर ठंड से बचाव के लिए गरीब असहायों को कंबल वितरण सहित उन्हे असुरक्षित जगह से उठाकर रैन बसेरा तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। ज्ञात योगी सरकार के आदेश मे जहां गरीबों को प्रशासन की ओर से कंबल वितरण व अस्थायी रैन बसेरा बनाकर गरीब असहायो की भीषण ठंड मे मदद के लिए फरमान जारी हुए बावजूद अभी तक रोड किनारे पड़े शहर की सड़कों के किनारे गरीब असहाय लोगों को अस्थाई रैन बसेरा तक पहुंचने की जानकारी नही दी गयी, फल स्वरूप अभी ऐसे तमाम गरीब असहाय खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। चौहान गुट टीम अपील करती है कि ऐसे किसी गरीब को ठंड मे मदद की जरूरत है तो चौहान गुट टीम को जानकारी दे या फिर समाजसेवी बनकर उसे रैन बसेरा तक पहुंचाने के कार्य मे मदद करें। इस मौके पर संदीप पाठक, इम्तियाज खान भी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क