Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, उचित समाधान को लेकर पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Follow

Published on: 21-12-2023

जमशेदपुर (झारखंड) जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याओं को सुना गया। क्रमवार लोगों ने मुलाकात कर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्यायों को रखा तथा समाधान का आग्रह किया, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने सम्बंधित विभागीय पदाधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।

मानगो क्षेत्र से आए फरियादी ने जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के समक्ष अपना आवेदन समर्पित करते हुए उन्हें बताया कि उनकी जमीन से उन्हे बेदखल कर दिया गया था। जिसके उपरांत उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर किया। इसके बाद उन्हें दखल दिहानी का भी आदेश मिला फिर भी उन्हें डरा धमकाकर अपनी संपत्ति में प्रवेश नहीं करने दिया गया है। मौके पर अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित थाने के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण किया जाए । उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश की अवेलहना करना उचित नहीं है। अगर किसी को भी न्यायालय के आदेश से आपत्ति होती है तो उन्हें पूर्ण अधिकार है कि वे अपना अपील दायर कर सकते हैं और अपना हक विधि संगत तरीके से सरलता के साथ पा सकते हैं।

जनता दरबार में आए एक अन्य फरियादी ने इलाज में आ रहे भारी खर्च में प्रशासन की तरफ से किसी तरह के सहयोग का आग्रह किया जिसपर नियमसंगत कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया। काम करवाकर मानदेय न देना, जीवनयापन के लिए मदद समेत जनसमस्याओं से जुड़े अन्य मामले भी आए जिसपर संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निदेश दिया गया, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क