Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जमशेदपुर सदर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 15-12-2023

ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा या नहीं ली जानकारी, आवेदन जमा करने हेतु किया प्रेरित

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को जोड़ा जा रहा… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । आज 8 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 1 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया है । ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होने शिविर स्थल में लगाये गए सभी स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।

मौके पर उन्होने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में जितने ग्रामीण आ रहे हैं उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं से जोड़ें । शिविर में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर उमड़ी आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए निर्देशित किया कि जब तक सभी ग्रामीणों का आवेदन जमा नहीं लिया जाता है, पदाधिकारी एवं कर्मी शिविर स्थल नहीं छोड़ेगें। उन्होने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना, जिन्हें भूमि नहीं है उन्हें आवास निर्माण हेतु बंदोबस्ती से भूमि उपलब्ध कराने को लेकर आश्वस्त किया ।

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति के साथ-साथ फलदार पौधों का वितरण

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे लोगों को ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी देते हुए लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । उन्होने 10वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन जमा करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनायें हैं जिनका लाभ लेने के लिए ग्रामीण अपने पंचायत स्तरीय शिविर में आवेदन कर सकते हैं ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ देना उद्देश्य है। सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मी को ग्रामीणों को आवेदन भरने में गाइड करने के निर्देश दिए । प्राप्त आवेदनों को जांचते हुए आवेदकों से भी बात किया एवं पोर्टल में इंट्री की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित कर्मी से पूछा।

पंचायत स्तरीय शिविर में सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं, सर्वजन पेंशन, इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने संबंधी आवेदन लिया गया ।

साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों के बीच व्यापक जागरूकता लाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क