Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ विधायक पोटका एवं विधायक बहरागोड़ा पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

Follow

Published on: 14-12-2023

06 प्रखंडों के 06 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविर

ग्रामीणों को दी गयी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सभी लाभुकों को दिया गया फलदार पौधा

पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर ग्रामीण में देखा जा रहा काफी उत्साह, सभी सुयोग्य को योजनाओं से आच्छादित करने का प्रयास… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किये जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर में आज 6 प्रखंडों के 6 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर सदर प्रखंड में पूर्वी हलुदबनी पंचायत मंडप, पोटका के जामदा पंचायत भवन, घाटशिला में महुलिया पंचायत सचिवालय, धालभूमगढ़ का कोकपाड़ा पंचायत, बहरागोड़ा में छोटा पारूलिया पंचायत भवन तथा चाकुलिया के भातकुण्डा पंचायत वहीं नगर निकायों में मानगो नगर निगम अंतर्गत राजस्थान भवन डिमना रोड एवं चाकुलिया नगर पंचायत में दिघी वार्ड, विकास केन्द्र में शिविर लगाकर सुयोग्य ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी जमशेदपुर सदर प्रखंड, माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार पोटका एवं माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविरों में शामिल हुए। इस मौके पर माननीय विधायकगण ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा ग्रामीणों को आवेदन जमा कराते हुए सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया।

‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सुयोग्य लाभुको के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत धाती/ साड़ी/ लुंगी का वितरण, कंबल वितरण, साइकिल की राशि का वितरण, हरा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ देने सम्बंधी आवेदन लिया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पंचायत स्तरीय शिविर के आयोजन को लेकर कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ अपने पंचायत में रहकर बिना दौड़ भाग किये मिले इस उद्देश्य से शिविर आयोजित किये जा रहे हैं । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की जानकारी देने के साथ साथ आवेदन लेने के लिए पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है।

इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनको दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम आवास, इंदिरा आवास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ जिन्हें नही मिला है उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होना है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, जिला प्रशासन का प्रयास है कि वैसे सभी सुयोग्य लाभुक जो किसी कारणवश अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाये।

शिविर के माध्यम से बैंक से जुड़ी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा । साथ ही आधार कार्ड में सुधार और त्रुटि के निराकरण हेतु आवेदन लिए जा रहे । राजस्व से संबंधित स्टॉल में लगान-रसीद, दाखिल-खारिज, जमीन नापी आदि समस्याओं का आवेदन लिया गया।

जाति, आवासीय आदि प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी उपस्थित होते हुए ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचे इसका सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क