Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रोहित के सपने भी होंगे पूरे जब मिलेगी उन्हें नई साइकिल, आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में रोहित को साइकिल खरीद के लिए मिला चेक

Follow

Published on: 13-12-2023

पलामू (झारखंड)। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के कोरियाडीह खुर्द के राजकीयकृत हीरानंद लक्ष्मी 10+2 उच्च विद्यालय, किसुनपुर पाटन के छात्र रोहित कुमार सिंह को अब पढ़ाई पूरा होने का सपना साकार होता दिख रहा है। 4500 रूपये के चेक मिलने से रोहित के चेहरे की खुशी से ऐसा लगा मानो उसके भाग्य के सास्ते खुल गये हों। यह सब राज्य सरकार की पहल और स्थानीय प्रशासन के प्रयास से सफल हुआ है। रोहित उक्त विघालय में कक्षा 9वीं में अध्यनरत हैं।

रोहित एक बहुत ही होनहार छात्र हैं, लेकिन आर्थिक तंगी तथा बायें पैर में दिक्कत होने कि वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उनकी स्थिति को देख उनकी समस्याओं को भी समझा जा सकता है। उनके घर से उनके विद्यालय की दूरी करीब साढ़े तीन किलोमीटर से भी अधिक है। इतनी दूरी पैदल तय कर उन्हें विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। रोहित के पिता मजदूरी करते हैं, इसके बाद भी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहे। रोहित भी हार नहीं मानी।

वह नियमित रूप से विद्यालय जाता रहा। रोहित एवं उनके पिता को सरकार द्वारा आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपने ही पंचायत में शिविर लगने की जानकारी मिली। साथ ही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के बारे में भी अपने पंचायत के मुखिया से पता चला। फिर क्या था, रोहित पूरे उत्साह व आत्मबल के साथ शिविर में आ पहुंचा और नि: शुल्क साइकिल वितरण योजना के लिए आवेदन किया।

शिविर में ही ऑन-स्पॉट उसके आवेदन को निष्पादित करते हुए उसे निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 4500 रूपये का चेक सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया। चेक मिलते ही रोहित के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। रोहित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

साइकिल मिल जाने के कारण उसके परिवार में हर्ष का माहौल है। रोहित ने यह भी बताया कि बेहतर शिक्षा ग्रहण कर उसके मन में अध्यापक बनने की चाहत है। अध्यापक बनकर वह सुशिक्षित समाज का निर्माण करेगा और कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका अदा करेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क