Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में पलामू के 322 विद्यार्थी सफल, मध्य विद्यालय तुकबेरा की चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Follow

Published on: 12-12-2023

पलामू (झारखंड)। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना,2023 में पलामू जिले के 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। इसमें 169 छात्राएं एवं 153 छात्र शामिल हैं। झारखंड सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को लेकर झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा 13 अगस्त 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

इसमें पलामू जिले के 20 प्रखंड के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। झारखंड राज्य के सभी जिलों से 2855 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें 1386 छात्राएं एवं 1469 छात्र शामिल हैं। इसी के अंतर्गत पलामू जिले में 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जिला का मान-सम्मान बढ़ाया है।

झारखंड अधिविध परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना (CMMSS) के तहत आयोजित परीक्षा में नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुकबेरा टोला के 4 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। सफल विद्यार्थियों में दीपिका कुमारी, विकास कुमार, सनी कुमार एवं अनुष्का सोनम शामिल हैं। इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक बृन्दा प्रसाद गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि 2022-23 सत्र के लिए यह परीक्षा 13 अगस्त 2023 को आयोजित हुआ था। परीक्षा में शामिल विद्यालय के सभी 4 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। प्रधानाध्यापक ने सफल अभ्यर्थियों को कॉपी एवं कलम देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्णता हासिल कर स्कूल का मान-सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय के शिक्षक रविंद्र नाथ ठाकुर ने सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर अपने रुचि के अनुरूप पढ़ाई करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने समय प्रबंधन कर पढ़ाई करने की भी सलाह विद्यार्थियों को दी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क