Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जेडआरयूसीसी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की व्यवस्था का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 12-12-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी और इस्टर्न रेलवे के जोनल मेंबर राकेश मिश्रा ने आज संयुक्त रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जाकर वहां यात्री सुविधा, साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन पर खाने-पीने की दुकान व काउंटर पर जाकर वस्तुओं के कीमतों की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि एक नंबर प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर तैयार है। पार्सल कार्यालय के पास उसके शुरू नहीं होने के कारणों पर अधिकारियों से सवाल किया गया।

यात्रियों से बातचीत के क्रम में यह पता चला कि बर्मा माईंस के इंट्रेस गेट के सामने सडक के जर्जर होने के कारण बारिश के समय जल जमाव होने से यात्रियों को कठिनाई होती है। स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में देखी गई कमियों में सुधार के लिए जेडआरयूसीसी के सदस्यों द्वारा रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर उन्होंने त्वरित कार्रवाई की बात कही।

जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 में सुधा के एक स्टॉल में अमूल का उत्पाद बेचा जा रहा था। यह देख समिति के सदस्यों ने दुकानदार को फटकार लगाईं और जुर्माना वसूला। एक एएच व्हीलर और स्टॉल नंबर छह से भी जुर्माना वसूला गया। वहीं, स्टॉल नंबर 7 में एक्सपायरी ब्रेड पाया गया, जिसके बाद सदस्यों ने स्टॉल को सील करने का निर्देश दिया। इस स्टॉल में जो कर्मचारी मौजूद था उसके पास न ही कोई मेडिकल का पेपर मिला और न ही कोई पहचान पत्र सुधा और एक्सपायरी ब्रेड बेचने वाले स्टॉल पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया।

स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जेडआरयूसीसी सदस्यों के साथ स्टेशन मास्टर रघुवंश जी, आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एस के तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जीतेन्द्र राय और कमर्शियल से शशि कुमार भी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क