Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण- राहुल सिंह

Follow

Published on: 07-12-2023

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण- राहुल सिंह
राज्यपाल के नाम सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
टीकमगढ़। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्राय पूर्ण घटना है। इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आरोपियों को सजा-ए-मौत दिए जाने पर जोर िदया गया है। बताया गया है कि यह विचार करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने व्यक्त किए। बताया गया है कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त कार्यालय पहुंचकर घटना की निंदा की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जयपुर में हुए हत्याकांड की सीबीआई जांच कर आरोपियों की फांसी दिलाए जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान करणी सेना के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया है कि जैसा की आपको विदित है 5 दिसम्बर को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जिस प्रकार निर्मम गोली मारकर हत्या की गई, उससे सम्पूर्ण देश व करणी सेना संगठन में भारी आक्रोश है। हमारी सरकार से मांग है कि स्व. सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों को जल्दी से जल्दी फांसी दी जाये और पीडि़त परिवार को न्याय दिया जाये, अन्यथा जल्दी ही जयपुर राजस्थान और सम्पूर्ण भारत में सर्वसमाज का देश व्यापी आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर संभाग प्रभारी आनंद सिंह गौर, संभाग महासचिव लोकेन्द्र सिंह परमार, सत्येंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, जीतेंद्र सिंह चंदेल, विनय प्र्रताप सिंह, शिवाम सिंह सिसोदिया, दीपक सेंगर, राहुल सेंगर, नीलेश सिंह, अनुरूध्द सिंह, अजय सिंह, अंकुल परमार, संजय सिंह, दृगपाल सिंह, प्रशुन्न क्षत्रिय, कल्याण सिंह, जीतेंद्र सिंह ठाकुर, अभय सिंह, ध्रुव राजा, राजपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप राजा, शिव प्रताप सिंह, शिवम राजा, अंकित सिंह, अंश सिंह व सैकड़ों करणी सैनिक उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क