Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

किसी भी युद्ध से कम नहीं होता है बचाव एवं अग्निशमन कार्य

Published on: 05-12-2023

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को अग्निशमन केंद्र पीजीआई को कल्याण सिंह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , सुशांत गोल्फ सिटी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ मंगेश कुमार के निर्देशन में तथा अग्निशमन अधिकारी पीजीआई के नेतृत्व में अग्निशमन केंद्र पीजीआई से 03 फायर टेंडर घटना स्थल हेतु रवाना हुए ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रवाना सुदा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री मंगेश कुमार तथा अग्निशमन अधिकारी पीजीआई ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि आग हॉस्पिटल के सेकंड फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर रूम के पास बने सर्वर तथा बैट्री रूम में लगी हुई है , पर्याप्त मात्रा में आग के लिए अनुकूल सामग्री होने के फलस्वरूप आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने देखा कि हॉस्पिटल में आग से उत्पन्न विषैले धुएं से दर्जनों मरीज एवं तीमारदार फंसे हुए हैं। कुमार ने घटना की विकरालता को देखकर कंट्रोल रूम हजरतगंज को अन्य अग्निशमन केंद्रों से अग्निशमन अधिकारी , फायर टेंडर तथा स्मोक एग्जॉस्टर घटना स्थल हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया , तथा धुएं में फंसे दर्जनों मरीजों और तीमारदारों को अग्निशमन कर्मियों की सहायता से सकुशल बाहर निकलवाया।

तत्पश्चात घटना स्थल पर उपस्थित अग्निशमन अधिकारी पीजीआई , अग्निशमन अधिकारी गोमती नगर तथा दर्जनों अग्निशमन कर्मियों ने आग को युद्ध स्तर पर 02 स्मोक एग्जॉस्टर तथा 07 अग्निशमन वाहनों की सहायता से टीम बनाकर बुझाना प्रारंभ किया , अग्निशमन कर्मियों की कढ़ी मशक्कत के बाद लगभग 04 घंटे में आग पर काबू पाया गया।

हॉस्पिटल में उपस्थित तथा बाहर से देख रहे लोगों की सर्द मौसम में बरसात में भीगे हुए इन अग्निशमन कर्मियों के दिमाग में आग को काबू में लाने की जो जिद दिखाई दे रही थी , उसकी तारीफ करते हुए जुबान नहीं थक रही थी। बाद समाप्त अग्निशमन कार्य , अग्निशमन की समस्त टीमें अपने-अपने अग्निशमन केंद्र प्रस्थान हुईं , इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क