Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे बज बजा रही नालियां,गंदगी का लगा अंबार

Published on: 28-11-2023
  • सफाई कर्मचारियो की उदासीनता का दंश झेल रहे सरोजनी नगरवासी
  • जगह-जगह भरा पानी लगे कूड़े के ढेर, स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे है


शकील अहमद

लखनऊ। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा मुक्त प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं । सफाई व्यवस्था गड्ढा मुक्त मार्गों में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है । वहीं पर अधिकारी उनकी मनसा पर पानी फेरने की फिराक में लगे हुए हैं ।

राजधानी लखनऊ के विकासखंड सरोजनी नगर क्षेत्र की एयरपोर्ट से सटे हुए शांति नगर का बहुत बुरा हाल है । इतनी बड़ी लापरवाही जहां पर सामने साफ दिख रही । एक ट्रांसफार्मर के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है । कभी भी बड़ी घटना हो सकती है । गंदगी के पास से स्कूली बच्चे छोटे-छोटे निकलते हैं ।

कानपुर राष्ट्रीय मार्ग से सटे हुए कॉलोनी का क्या बुरा हाल है । वहीं पर एक चेंबर का ढक्कन खुला हुआ है इसमें कोई बच्चा या आवारा पशु गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है । सरोजनी नगर की कालोनियों में में प्रवेश करते ही गंदगी आपका स्वागत करेगी । आगे बढ़ने पर कीचड़ युक्त रास्तों से निकलना आपको गुजरना पड़ेगा रास्ते में आने जाने वालों के लिए रास्ते में निकलना दूभर हो गया है ।

सफाई कर्मी और ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं इससे घातक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ रही है । सरोजनी नगर कालोनियों में सफाई कर्मी , ठेकेदार मनमानी तरीके से काम कर रहें ।

अधिकारियों से शिकायत की गई इसके बावजूद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है कॉलोनी वासियों से बातचीत के दौरान बताया कि जोन आठ के सफाई कर्मी , ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं । सफाई व्यवस्था पर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं । कॉलोनी वासियों ने बताया कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा । समय पर सफाई कर्मी, ठेकेदार न आते हैं और ना फोन उठाते हैं ।

कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई । इससे मालूम चलता है के अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं और उनको जनमानस की कितनी चिंता है । तस्वीर देखने से साफ पता चलता है कि अधिकारी सफाई व्यवस्था पर ध्यान ना देकर अपनी कमाई व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं । अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो एक दिन जनमानस को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । अधिकारी सरकार की मांसाओं पर जानबूझकर पानी फेर रहे हैं ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क