Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी इचड़ा पंचायत में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

Follow

Published on: 27-11-2023

शिविर में आये ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी, व योजनाओं का लाभ देने के लिए लिया गया आवेदन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधों का किया गया वितरण

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित आयोजित किये जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर में आज मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी इचड़ा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रखंड के वरीय प्रभारी सह डीटीओ श्री धनंजय, बीडीओ सह सीओ श्री बिजय कुमार, पंचायत जनप्रतिनिधि व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।

‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सुयोग्य लाभुको के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, कंबल वितरण, साइकिल की राशि का वितरण, हरा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें योजनाओं का लाभ देने सम्बंधी आवेदन लिया गया।

आमजनों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ अपने पंचायत में रहकर बिना दौड़ भाग किये मिले इस उद्देश्य से पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की जानकारी देने के साथ साथ आवेदन लेने के लिए पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनको दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम आवास, इंदिरा आवास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ जिन्हें नही मिला है उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा।

शिविर के माध्यम से बैंक से जुड़ी समस्याओं का भी निदान किया गया। साथ ही आधार कार्ड में सुधार और त्रुटि के निराकरण हेतु आवेदन लिए गए। राजस्व से संबंधित स्टॉल में लगाना-रसीद, दाखिल-खारिज, जमीन नापी आदि समस्याओं का आवेदन लिया गया। जाति, आवासीय जैसे प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क