Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिले में व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा रहा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

Follow

Published on: 25-11-2023

पंचायत स्तरीय शिविरों में उमड़ रही लाभुकों की भीड़, अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए आ रहे सबसे ज्यादा आवेदन

जिला प्रशासन सभी सुयोग्य को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु कृतसंकल्पित, श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में तिथिवार 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर जिलेवासी काफी उत्साहित हैं । सभी शिविरों में लाभुक बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ साथ आवेदन भी जमा करा रहे।

25 नवंबर को 7 पंचायतों एवं 3 नगर निकायों में शिविर आयोजित किए गए जिनमें बहरागोडा का मानुषमुड़िया, पोटका का चांदपुर, पटमदा का कमलपुर, जमशेदपुर सदर का केरूआडुंगरी, घाटशिला के उत्तरी मउभंडार, धालभूमगढ़ का मौदाशोली, चाकुलिया का श्यामसुन्दरपुर वहीं नगर निकायों में जमशेदपुर अक्षेस में ग्वाला बस्ती टेल्को, जुगसलाई नगर परिषद में ईदगाह मैदान जुगसलाई, मानगो नगर निगम में झंडा सिंह मध्य विद्यालय दाईगुटु शामिल हैं ।

सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में आने वाले आमजनों में अबुआ आवास योजना को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अबुआ आवास योजना के स्टॉल में लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सभी प्रखंडों में सबसे ज्यादा आवेदन इसी योजना से संबंधी प्राप्त हो रहे हैं।

ऑन द स्पॉट दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

सभी शिविरों में कल्याण मंच के माध्यम से लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जा रहा है। मनरेगा जॉब कार्ड, धोती साड़ी लुंगी, कंबल, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना की स्वीकृति, वन पट्टा, सर्वजन पेंशन, कृषकों के बीज बीज का वितरण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को ऑन द स्पॉट दिया जा रहा। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में आमजन अपना आवेदन जमा कर रहे हैं और उत्सुकता से परिसंपत्तियों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

पारदर्शी तरीके एवं त्वरित गति से योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम जनमानस एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से एवं त्वरित गति से पहुंचाया जा सके इसी उद्देश्य से ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है।

शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के साथ अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, हरा राशन कार्ड, सर्वजन पेंशन, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, केसीसी का लाभ और छात्रवृत्ति, विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिजली संबंधी समस्यायें, ऑनलाइन भू अभिलेखों में सुधार, आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जा रहे हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार लाभुकों को आवेदन जमा करने में कोई समस्या नहीं हो इसके लिए सभी विभागों द्वारा अलग-अलग-अलग स्टॉल लगाकर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है । स्टॉल पर भीड़ ज्यादा होने की स्थिति में लाभुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तथा पेयजल एवं शौचालय की सुविधा भी कार्यक्रम स्थल में उपलब्ध कराये जा रहे जिससे लाभुक पूरी तरह से समय लेकर, संतुष्ट होकर अपना आवेदन जमा करा पायें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क