Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचड़ा पंचायत एवं डुमरिया के सुदूर केन्दुआ पंचायत के शिविर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 24-11-2023

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आज से शुरू

पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ देने हेतु लिया गया आवेदन

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचड़ा पंचायत एवं डुमरिया के सुदूर केन्दुआ पंचायत के शिविर का किया निरीक्षण

केन्दुआ पंचायत के शिविर में माननीय विधायक पोटका, श्री संजीव सरदार हुए शामिल, योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में आज से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई । 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचड़ा पंचायत एवं डुमरिया प्रखंड के सुदूर केन्दुआ पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया । शिविर में माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, दोनों शिविरों में प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे लोगों को ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी देते हुए लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । उन्होने विशेषकर आवास विहिनों के लिए शुरू की गई अबुआ आवास योजना को लेकर बताया कि राज्य सरकार वैसे सभी व्यक्ति जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनके लिए यह योजना लेकर आई है । उसी प्रकार 10वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वे गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन पंचायत स्तरीय शिविरों में जमा कर सकते हैं । स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना, छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हड़िया दारू बेचने के कार्य को छोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए फुलो झानो आशीर्वाद योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनायें हैं जिनका लाभ लेने के लिए ग्रामीण अपने पंचायत स्तरीय शिविर में आवेदन कर सकते हैं । उन्होने बताया कि पिछले 04 वर्ष में 1 लाख 06 हजार नए पेंशनधारी को जिला में स्वीकृति मिली है, शिविर में सर्वजन पेंशन योजना का भी लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, बीडीओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कल्याण मंच से सावित्री बाई फुले किशारी समृद्धि योजना, सोना सोबरन धोती-लुंगी साड़ी योजना, साईकिल वितरण का चेक, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, कंबल, कृषकों को बीज आदि का वितरण किया गया ।

स्टॉल का निरीक्षण कर सभी सुयोग्य तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पंचायत स्तरीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई को लेकर मौके पर मौजूद प्रखंड के पदाधिकारियों को निदेशित किया । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ देना उद्देश्य है। सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मी को ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार रखते हुए आवेदन भरने में कोई कठिनाई आती हो तो गाइड करने के निर्देश दिए साथ ही सभी सुयोग्य व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेषकर अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर आवेदन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। प्राप्त आवेदनों को जांचते हुए आवेदकों से भी बात किया एवं पोर्टल में इंट्री की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित कर्मी से पूछा। प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास योजना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया।

पंचायत स्तरीय शिविर में सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं, सर्वजन पेंशन, इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने संबंधी आवेदन लिया गया । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं पंपलेट का वितरण कर लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क