Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और “आपकी योजना- आपकी- सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Follow

Published on: 09-11-2023

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस समारोह में लॉन्च की जाने वाली नीतियों, योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति वितरण और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- एक विजन के अनुरूप के अनुरूप सभी कार्यक्रम तय किए जाएं, ससमय सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सारी व्यवस्थाएं ससमय पूरा करने समेत कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एक विज़न के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। इस दौरान अधिकारियों ने समारोह के मिनट टू मिनट से अवगत कराया।

कई योजनाओं की मिलेगी सौगात

राज्य स्थापना दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की लॉन्चिंग होनी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा लॉन्च की जाने वाली योजनाओं और पॉलिसी की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस समारोह में जिन योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास होना है, उसकी पूरी रूपरेखा समय पूर्व पूरी कर ली जानी चाहिए।

करोड़ों रुपए की योजनाओं का होगा उद्घाटन -शिलान्यास

राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर रोजगार मेला -सह-नियुक्ति पत्र वितरण, खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक छात्राओं के बीच डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा।

लांच होगी कई नीति और योजना

मुख्यमंत्री के द्वारा स्थापना दिवस समारोह में झारखंड निर्यात नीति झारखंड एमएसएमई नीति, झारखंड स्टार्टअप नीति और झारखंड आईटी डाटा और बीपीओ प्रमोशन नीति लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी शुभारंभ होगा।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। यह सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। दो बार इसका आयोजन हो चुका है और इसके काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं । इस दौरान आयोजित शिविरों में लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। ऐसे में इस अभियान का तीसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित हो। लोगों को उनका अधिकार मिले, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की आवाज पहुंचनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। दूरस्थ और दूर- दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं का हर हाल में लाभ मिले, इसे आप सुनिश्चित करें । इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि यह सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करें काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम पहले भी दो बार आयोजित हो चुका है। अभी जिलों में कई ऐसे अधिकारी तैनात हैं, जो इस कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं और कई ऐसे भी अधिकारी हैं, जो पहली बार इस कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। ऐसे में पहले कार्य कर चुके अधिकारी इन अधिकारियों को सहयोग करेंगे और सभी समन्वय बनाकर सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना , अबुआ बीर दिशोम योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा कूप योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभ दिया जाना चाहिए। इसके लिए मिले आवेदनों का निष्पादन हर हाल में हो, इसे आपको सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोई इस योजना का लाभ गलत तरीके से ना ले इसे भी सुनिश्चित करेंगे।

शिविर में आने वाले हर आवेदक को फलदार पौधा दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आने वाले सभी आवेदकों को फलदार पौधा देना सुनिश्चित करें और उन्हें वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा।

सभी उपायुक्त नियमित रूप से प्रखंड कार्यालयों का करें निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर प्रखंडों से कई शिकायतें मिलती रहती है। यहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान उचित तरीके से नहीं होता है। काफी समय से कई मामले लंबित रहते हैं। ऐसे में सभी उपायुक्त प्रखंड कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। प्रखंडों से संबंधित शिकायतें सरकार तक नहीं पहुंचनी चाहिए । ग्रामीणों की समस्या से संबंधित शिकायतों का हर हाल में समाधान निकालें।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री एल खियांगते, प्रधान सचिव श्री राजीव अरूण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे समेत समेत कई विभागों के सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क