Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान

Follow

Published on: 04-11-2023

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखण्डों के नोडल के साथ किया वी.सी, सभी प्रखण्डों के ‘सिम्बा’ व्हाट्सएप ग्रुप से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की गतिविधियों से आमजनों को त्वरित गति से अवगत कराने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखण्डों के लिए ‘सिम्बा’ व्हाट्सएप ग्रुप(जैसे सिम्बा घाटशिला, सिम्बा पटमदा आदि) बनाया गया है। इसके अलावा सभी प्रखण्डों के नोडल को जोड़ते हुए ‘सिम्बा’ नोडल डिस्ट्रिक्ट ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें दी जाने वाली सूचनाओं को प्रखण्डों के ग्रुप में भेजा जाता है।

पंचायत स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसी को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी प्रखण्डों के नोडल के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रखण्डों के ग्रुप से बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ साथ आम जनता को भी जोड़ें।

ग्रुप में पंचायत जनप्रतिनिधि, जल सहिया, सेविका, सहायिका, तेजस्विनी क्लब के सदस्य, सहिया, शिक्षक, पारा शिक्षक, पीडीएस डीलर, किसान मित्र, सीएलएफ सदस्य, जेएसएलपीएस की सखी दीदी, पत्रकार, शिल्पकार, कारीगर तथा प्रखण्डों में रहने वाले सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व पर बल दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सूचनाओं का त्वरित रूप से संप्रेषण जरूरी है ताकि अधिकाधिक लोगों तक सही समय मे जानकारी पहुंचाई जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क