Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जेसोवा के पांच दिवसीय दीपावली मेले का किया उद्घाटन

Follow

Published on: 02-11-2023

◆ मुख्यमंत्री ने जेसोवा के सामाजिक सरोकार और कार्यों की तारीफ की, कहा- हर किसी को प्रेरणा लेने की जरूरत

◆ मुख्यमंत्री बोले – बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत

● आप सभी को आगामी पर्व त्योहार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

● गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति हमें दिखानी होगी संवेदना

● दूसरों को नजर अंदाज करने की परिपाटी बदलनी होगी तभी बनेगा स्वस्थ समाज

● लोगों को आपस में जुड़ने की जरूरत, आपकी छोटी सी मदद एक जरूरतमंद के लिए काफी मायने सकती है

रांची (झारखंड)। जेसोवा सिर्फ एक संस्था नहीं है। इस संस्था का हमेशा से ही सामाजिक सरोकार रहा है। अपने गठन के वक़्त से ही यह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रही है। आज हर किसी को इस संस्था से प्रेरणा लेकर अपनी सामाजिक सरोकार को निभाने के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज आर्मी मैदान, मोरहाबादी, रांची में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन जेसोवा के पांच दिवसीय दीपावली मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर सभी को आगामी पर्व -त्योहारों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

जेसोवा मेला के हैं कई मायने

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा के द्वारा कई वर्षों से दीपावली मेले का आयोजन होता आ रहा है। दरअसल यह सिर्फ एक मेला नहीं है। इस मेला के कई मायने और कई आयाम है। मेले में जो राशि एकत्रित होगी, वह सामाजिक- आर्थिक रूप से गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। जेसोवा के इस सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। आज के समय इस तरह का सेवा भाव अगर हर कोई अपना ले तो एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण हम कर सकेंगे।

समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा के सदस्य जिस लगन और उत्साह के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने के मुहिम को बल मिल रहा है। अगर ऐसा ही प्रयास हर व्यक्ति करे तो निश्चित तौर पर हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं।

दूसरों को नजरअंदाज करने की परिपाटी बदलनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोगों के पास वक्त की कमी है । वहीं, समाज का ताना बाना भी कुछ ऐसा हो चुका है कि आज आपके अगल- बगल में क्या हो रहा है, इसकी आपको जानकारी तक भी नहीं होती है। दूसरों को नजर अंदाज करने की यह परिपाटी समाज के लिए अच्छा नहीं है। हमें अपने रुख को बदलना होगा, ताकि लोग आपस में जुड़े और जरूरत पड़ने पर एक- दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां बड़ी संख्या में गरीब हैं, जिन्हें सहयोग की जरूरत है। आज भी कई संस्थाएं हैं, जो निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि समाज के गरीब और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाएं और उनको मदद करें। मदद छोटी हो या बड़ी, यह मायने नहीं रखती है। आपकी कोई भी मदद किसी जरूरतमंद के लिए काफी मायने रखती है।

जेसोवा द्वारा इन्हें किया गया सहयोग

● मुख्यमंत्री ने जेसोवा द्वारा गोद लिए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र,सिमराबाड़ी, देवघर और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र शहरकोल, पाकुड़ का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जेसोवा के द्वारा इन दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

● पेस्टोलौजी चिल्ड्रेन्स सोसाइटी ट्रस्ट, रांची को सोलर लैंप प्रदान किया गया।

● राइट टी किक ट्रस्ट के खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की गई।

● कार्तिक उरांव रात्रि पाठशाला के संचालक श्री बहादुर उरांव को सहायता के रूप में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

● फुटबॉल खिलाड़ी बसंती लकड़ा को फुटबॉल से संबंधित खेल सामग्री दी गई।

● ओल्ड एज होम संचालित करने वाले उर्सलाइन कान्वेंट, हेसाग को सहायता राशि दी गई।

● 20 संस्थाओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह एवं श्रीमती प्रीति कुमार, सचिव श्रीमती मनु झा, सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, श्रीमती रंजना कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क