Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शिवराम एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रहे फिल्म शूरवीर की शूटिंग बस्ती में शुरू!

Published on: 28-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*शिवराम एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रहे फिल्म शूरवीर की शूटिंग बस्ती में शुरू!*

बस्ती- शूरवीर यह शब्द सुनते ही मन मे किसी योद्धा का ख्याल आने लगता है, ऐसा लगता है कि जैसे हमारे सामने कोई भीमकाय शरीर वाला एक बेहद बलशाली पुरुष खड़ा है जो किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना हंसते खेलते कर सकता है । वो शूरवीर किसी भी प्रकार के संकट को अपने आसपास फटकने नहीं देगा । कुछ इसी प्रकार के एक शूरवीर की बात हम भी करने जा रहे हैं , जी हां आज दिनांक 28 अक्टूबर से उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में प्रदीप पांडेय चिंटू के रूप में एक नया शूरवीर आपको कहीं भी मिल सकता है , इस शूरवीर की शूटिंग आज से बस्ती में शुरू हो गई है । इस फ़िल्म का बीती शाम 27 अक्टूबर को भव्य मुहूर्त हुआ और आज से शूटिंग भी प्रारम्भ हो गई । इस फ़िल्म शूरवीर में प्रदीप पांडेय चिंटू एक ऐसे योद्धा शूरवीर का किरदार निभाने वाले हैं जिसने ज़िन्दगी के हर उतार चढ़ाव को बेहद संज़ीदगी से जिया है और हर मुश्किलों का सामना भी डटकर किया है । इस शूरवीर को निभाने के लिए प्रदीप पाण्डेय चिंटू ने अपनी शारीरिक फिटनेस को भी काफी इम्प्रूव किया है , और शूरवीर के जैसा दिखने के लिए अपनी बॉडी पर अच्छा खासा मेहनत करके एक अलग ही शेप दिया हुआ है जो दर्शकों को फ़िल्म रीलीजिंग के बाद स्पस्ट रूप से देखने को मिलेगा l शिवराम फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म शूरवीर के निर्माता हैं शिवराम , वहीं फ़िल्म के लेखक व निदेशक आर. के. शुक्ला हैं। शूरवीर के सह निर्माता राकेश देवा पांडेय व सुग्रीम हैं। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता अजय निगम, इरफान पिंडारी व शेखर यादव है। शूरवीर का छायांकन विजय आर. पांडेय कर रहे हैं। तो वही संगीत का पक्ष मधुकर आनंद को दिया गया है , जिनके बनाये धुन पर अभिनेताओं को कानू मुखर्जी नृत्य कराने वाले हैं , फ़िल्म शूरवीर के एक्शन मास्टर हीरा यादव हैं । मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मन्जोषी, सावन वर्मा व विकास आर पांडेय हैं। वहीं सहायक निर्देशक में राजा ठाकुर सँग राहुल पांडेय है। फ़िल्म शूरवीर के मुख्य नायक प्रदीप पांडेय “चिंटू” व मुख्य नायिका यामिनी सिंह हैं। वहीं फिल्म में संजय पांडे, एहसान खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, अनूप, लोटा तिवारी, नीलम पांडेय, रमेश विश्वकर्मा, इरफान पिंडारी, पप्पू यादव, शिव बालक वर्मा, शुभम साहू कलाकार हैं। और प्रचारक  संजय भूषण पटियाला है ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क