Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पार्षद द्वारा 150 मीटर लंबी और 4 मीटर चौंडी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

Published on: 22-10-2023

अवध बिहार कालोनी राधे कृष्णा मैरिज लॉन मदीना मस्जिद वाली कच्ची जर्जर सड़क का किया गया शिलान्यास


शकील अहमद


सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय में दिनांक 22/10/2023 को अवध बिहार कालोनी राधे कृष्णा मैरिज लॉन मदीना मस्जिद वाली कच्ची जर्जर सड़क का पार्षद राम नरेश रावत के द्वारा 150 मीटर लंबी और 4 मीटर चौंडी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

अवध बिहार कालोनी में राधे कृष्णा मैरिज लॉन मदीना मस्जिद वाली गली में 150 मीटर लंबी 4 मीटर चौंडी इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है। वार्ड के पार्षद राम नरेश रावत ने वार्ड सरोजनी नगर प्रथम की अपनी पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए वार्ड के भाजपा कार्यकर्त्ता दीना नाथ ओझा बूथ अध्यक्ष से अपनी उपस्थिति में नारियल तुड़वाकर विधि विधान से पूजा पाठ करवाकर कार्य का शिलान्यास करवाया।

इंटरलाकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य 14 लाख रुपए की लागत से नगर निगम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के साथ वार्ड अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, ममता सिंह, अनीता बक्सी, दीपा श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह, राजन गुप्ता, संकटा गुप्ता, सतीश रावत, जय राम यादव, सूर्य प्रकाशमिश्रा, शाहबान खान, ताज खान, शाहनवाज, रामेश्वर त्यागी, राजू सिंह, सुरेंद्र रावत, आशीष शुक्ला वा कालोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे लोगो ने रोड निर्माण की खुशी में आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल को धन्यवाद किया और कहा विधायक राजेश्वर सिंह, सांसद कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल वा नगर आयुक्त के अथक प्रयास से ही इंटरलॉकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य हो रहा है।

15 वर्षो से यहां के निवासी दलदल वा कच्ची सड़क पर रह रहे थे। मुस्लिम भाइयों को बीस वर्षो से मस्जिद में नमाज़ अदा करने के लिए जाते थे इस सड़क के बन जाने से स्थानीय मुस्लिम भाई लोग आसानी से अब नमाज़ पढ़ने जा सकते हैं और अब यहां के निवासियों को पक्की सड़क निर्मित होकर मिलने जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क