Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हवाला के पैसे की हुई लूट का हुआ खुलासा पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोली लगने से हुए घायल

Published on: 20-10-2023

महराजगंज: महाराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र में 10अक्टूबर को दो मोटरसाइकिल सवार युवकों पर गोली चला कर पैसों से भरा बैग लूटने का सनसनी खेल मामला प्रकाश में आया था जिसकी सूचना पर उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था पिता अर्जुन यादव पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे यादव मोहल्ला शास्त्री नगर थाना गोरखनाथ
जनपद-गोरखपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया।
आवेदक द्वारा उपरोक्त सूचना के आधार बृजमनगंज थाने पर द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 328/23, धारा-394 का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर रेन्ज महोदय के निर्देशानुसार पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा  05 टीमो का गठन किया गया था।
चार अभियुक्त गिरफ्तार तथा 56 लाख रुपए एवं लगभग 12 लाख रुपए के आभूषण बरामद.  पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त  गोली लगने से हुए घायल
आवेदक द्वारा बताया गया कि उनका लड़का अभिमन्यु यादव अपने मित्र राम आशीष साहनी के साथ सुबह करीब 7:00 बजे ₹200000 बैग में लेकर अपने घर से एक जानने वाले के घर नौतनवा के लिए जा रहा था। ज्यों ही लेहड़ा जंगल पहुंचा तो दो अज्ञात व्यक्ति बाइक सवार ने उनके लड़के पर हमला कर दिए और बाएं पैर के जंधे  में गोली मार कर घायल करके, दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए।  उनके लड़के का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर मे चल रहा है।
परन्तु घायल द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 को सूचना देने के बजाय कैम्पियरगंज प्राइवेट अस्पताल में इलाज हेतु जाना पाया गया। बरामद पैसों से संदेह हो रहा है कि यह पैसा किस तरह से आया इसकी भी जांच की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा धर्मेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह  घटना के अनावरण हेतु मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी  सोनाबंदी की तरफ से बंघड़िया होते हुए उक्त घटना मे संलिप्त बदमाश दो मोटर साइकिल से सवार होकर छिप छिपाकर कर गोरखपुर भागने की फिराक में थे।की पुलिस मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त विकास ,प्रवीण को पैर मे गोली लगी है जिनको उपचार हेतु सीएचसी बनकटी भेजा गया तथा घटना में एक पुलिस आरक्षी रजनीश कुमार भी घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास पुत्र तिलकधारी चौहान ग्राम जंगल धुसन थाना पिपराइच ,प्रवीण पुत्र लाल बहादुर चौहान वार्ड न 8 थाना नौतनवा,राम प्रवेश राजभर पुत्र राम कृपाल निवासी ग्राम बिछिया जंगल तुलसी  थाना  शाहपुर गोरखपुर, विद्या सागर पुत्र बाधू ग्राम मुजरी थाना पनियरा जनपद महराजगंज के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद देसी पिस्टल 32 बोर मय अदद जिंदा कारतूस व एक अदद कट्टा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस तथा दो बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण रामप्रवेश एवं प्रवीण के विरुद्ध कई आपराधिक इतिहास के बारे मे भी जानकारी मिली है। अंधेरे का लाभ उठाकर एक अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
वही घटना का सफल अनावरण करने पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा 100000 (एक लाख रुपये) पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा 50000(पचास हजार रुपये) तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 25000(पच्चीस हजार रुपये) का इनाम देकर सम्मानित किया गया ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क