Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मैं जिला विद्युत समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई!

Published on: 17-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मैं जिला विद्युत समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई!*

बस्ती 17 अक्टूॅबर 2023 सू.वि., मा. सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला विद्युत समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जनपद में स्थापित 33/11 केवी उपकेन्द्रों की स्थिति, उपभोक्ताओं एवं नेवरपेड उपभोक्ताओं, विद्युत आपूर्ति, झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों, बिजनेस प्लान 2023-24 के अन्तर्गत जनपद में विधान सभावार स्वीकृत कार्यो की अद्यतन स्थिति, परियोजना विवरण, आरडीएसएस मोडेराइजेशन सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।
बैठक में सांसद ने कहा कि जब विभागीय परियोजना पूर्ण हो जाती है, तो जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में अवश्य लाया जाय। उन्होने सभी अधिकारियों से यह भी कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि फोन करता है, तो उसका संज्ञान अवश्य लिया जाय और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 33/11 के.वी. के 38 उपकेन्द्र से क्षमता 411 एम.बी.ए. है। झटपट पोर्टल योजना से प्राप्त आवेदन 27980 के सापेक्ष 23296 कनेक्शन किए जा चुके है, शेष 575 कनेक्शन जल्द ही समयान्तर्गत कर दिये जायेंगे।
बैठक में बताया गया कि शहर, गॉव के उपभोक्ताओं द्वारा 1912 पर शिकायत करने पर उसका निवारण किया गया। विधान सभावार एलटी लाईन स्थापित जर्जर ए.बी. केबिल/जर्जर तार बदलवाने का कार्य किया गया, जिसके सापेक्ष 103.45 लाख रूपये खर्च हुए। 11/04 के.बी. वितरण परिवर्तक की स्थापना/क्षमता वृद्धि के 13 कार्यो में 34.32 लाख रूपये व्यय हुआ। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र मिश्र ने किया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, अंकुर वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता रामदास, अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार सिंह, समस्त एसडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क