Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डीएम ने राजस्व एवं चकबंदी के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए दिया निर्देश!

Published on: 11-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*डीएम ने राजस्व एवं चकबंदी के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए दिया निर्देश!*

बस्ती – राजस्व एवं चकबंदी के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट नियमित रूप से न्यायालय में बैठें तथा मानक के अनुरूप मुकदमों का निस्तारण करें। उन्होंने नायब तहसीलदार तथा चकबंदी अधिकारियों द्वारा काफी कम मुकदमों का निस्तारण किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया।
      उन्होंने सरकारी सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि धारा 133, धारा 145, धारा 80, धारा 28, धारा 30, धारा 98, तथा धारा 34 के निस्तारण में तेजी लायें। धारा 107/16 में गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि, आवास, मत्स्य, भू आवंटन का लक्ष्य पूरा करें।
     कर-करेत्तर के अन्तर्गत राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। यदि इसमें किसी प्रकार की कठिनाई हो तो समय से शासन को अवगत करायें। उन्होंने आबकारी, विद्युत, स्टाम्प, वाणिज्य कर, परिवहन, रोडवेज, खनन, मण्डी, नगर निकाय की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा किया तथा प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। आर0सी0 की वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लायें। वसूली में आने वाले खर्च को कम करें।
      बैठक का संचालन एडीएम कमलेश चन्द्र ने किया। इसमें सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, जी0के0 झा, आशुतोष तिवारी, गुलाब चन्द्र, अपर उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, रमेश यादव, आरटीओ रविकान्त शुक्ला, एआरएम आयुष भट्नागर, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, डीडीसी राजेन्द्र प्रसाद, एसओसी हरिश्चन्द्र, तहसीलदारगण तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क